बिहार कांग्रेस देगी युवाओं को मौका, यूथ कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस पर हुई घोषणा

1
198
बिहार कांग्रेस
बिहार कांग्रेस

पटना। बिहार कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यूथ कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस पर यह ऐलान किया है। बिहार में युवा वोटरों की ज्यादा तादाद को को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है।

यूथ कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना के सदाकत आश्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कॉलेज के युवा साथियों के साथ संकल्प सभा में शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया और युवाओं को मौका देने का सभी ने संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   बिहार में कोरोना हुआ अधिक सक्रिय, मिले 3257 नए मरीज, जानें सभी जिलों की रिपोर्ट

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश, अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के साथ-साथ यूथ कांग्रेस विंग के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष भी मौजूद थे।

बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर नहीं मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिहार की बेहतरी के लिए संकल्प लिया।

यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपने संदेश में कहा है कि युवा शक्ति से बड़ी कोई ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में युवा शक्ति कांग्रेस के साथ है। उन्होंने केंद्र सरकार को युवा विरोधी बताया और केंद्र सरकार युवी विरोधी नीति का विरोध करने का संकल्प लिया। उन्होंने पीसयू के निजीकरण का विरोध करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें -   भाजपा से भी बगावत! भाजपा के बागी नेता राजेंद्र सिंह को एलजेपी ने दिया सिंबल