रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर सीएम नीतीश, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जताया शोक

0
58
रघुवंश प्रसाद सिंह
रघुवंश प्रसाद सिंह और तेजस्वी यादव

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली में एम्स में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनके इस्तीफे को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने स्वीकार नहीं किया था। उन्हें लगातार मनाने की कोशिशें हो रही थी। बताया गया है कि वे रामा सिंह के पार्टी में एंट्री की कोशिशों से नाराज चल रहे थे।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें -   लखीसराय में नक्सलियों ने मंदिर के पुजारी को किया अगवा, मचा हड़कंप

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्ति किया है। तेजस्वी यादव ने कहा, “आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।”

उन्होंने आगे लिखा, “राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री रघुवंश बाबू के दुःखद निधन पर मर्माहत हूँ। आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत व गरीब की आवाज बने रहे!।आपकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी।”

यह भी पढ़ें -   बिहार के औरंगाबाद में पिता-पुत्र और दो बहुओं को मिली उम्रकैद की सजा

तेजस्वी यादव ने कहा, रघुवंश बाबू की क्रांतिकारी समाजवादी धार राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है। उनकी गरीब के प्रति चिंता, नीति, सिद्धांत, कर्म, और जीवनशैली हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। राजद को अपनी मेहनत और वैचारिक दृष्टिकोण से सिंचने वाले कर्म के धनी महान व्यक्तित्व को सादर नमन।