चिराग ने जदयू को दिया झटका – जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा लोजपा में शामिल

0
85
भगवान सिंह कुशवाहा
नीतीश कुमार और चिराग पासवान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नजदीक आते-आते नेताओं ने पार्टी बदलना शुरू कर दिया है। पहले ही जदयू को झटका दे चुके चिराग पासवान ने एक बार जदयू को जोर का झटका दिया है। अब जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है और लोजपा में शामिल हो गए हैं। लोजपा ने उन्हें जगदीशपुर से उम्मीदवार भी बना दिया है।

जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने जदयू को एक झटके में भी अलविदा कह दिया। वे लोजपा का सिंबल लेकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। एक हिन्दी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैंने मंगलवार की रात को एलजेपी का सिंबल ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनपर चिराग पासवान ने भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें -   राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया चिराग का समर्थन, नीतीश पर कसा तंज

लड़ाई बीजेपी के साथ नहीं जदयू के साथ है- कुशवाहा

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि चिराग पासवान ने कहा है कि हमलोगों की लड़ाई बीजेपी के साथ नहीं है। लड़ाई जेडीयू के साथ हैं। नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है कि वह विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के साथ रहेंगे। क्योंकि वह कई बार सबको धोखा दे चुके हैं। भगवान सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई बार केंद्र सरकार के फैसले का भी विरोध किया है। इसलिए नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   बिहार का राजनीतिक घटनाक्रम, नीतीश कुमार फिर बनेंगे सीएम, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान ने खुले तौर पर जनता के नाम एक पत्र जारी कर कहा था कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एक फेल मुख्यमंत्री हैं। चिराग पासवान ने इससे पहले जदयू और बीजेपी के अन्य नेताओं को भी पार्टी का सिंबल दिया है।

डुमरांव के जदयू विधायक ददन पहलवान और झाझा में बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह को भी लोजपा ने अपने पाले में कर लिया है। लोजपा के इस ताबड़तोड़ झटकों के बाद बीजेपी और जदयू के अंदर खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें -   राजद प्रमुख लालू यादव की जमानत याचिका पर आज होगा फैसला