लखीसराय में नक्सलियों ने मंदिर के पुजारी को किया अगवा, मचा हड़कंप

0
108
लखीसराय में नक्सलियों
लखीसराय में नक्सलियों का कहर

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में नक्सलियों का कहर बरपा है। जिले के कजरा थाना क्षेत्र से एक मंदिर के पुजारी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-थफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त नक्सलियों की संख्या करीब 10 थी।

10 की संख्या में आए नक्सली

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रृंगीऋषि धाम मंदिर के पुजारी नीरज झा को नक्सली अगवा करके ले गए। करीब दस की संख्या में मौजूद नक्सलियों ने हथियार से लैस थे। मंदिर के पुजारी को नक्सली अपने हथियार के बल पर जंगल की ओर लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें -   पटना टाटा सुपर एक्सप्रेस और रांची जयनगर को चलाने की अनुमति रेलवे ने दी

पुलिस खोजबीन में जुटी

घटना की जानकारी होते हुए पुलिस सकते में आ गई। इसकी जानकारी पुजारी के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुजारी को अगवा किए जाने के बाद परिवार के साथ-साथ गांव वालों में भी भय व्याप्त है।

मुखिया समेत तीन लोगों को किया था अगवा

बता दें कि नक्सलियों ने इससे पहले लखीसराय जिले के ही चानन थाना क्षेत्र से भलुई मुखिया समेत तीन लोगों को अगवा कर लिया था। बाद में नक्सलियों ने मुखिया के परिजनों से 15 लाख रुपए की मांग की थी। मुखिया के परिजनों ने नक्सलियों को 15 लाख रुपए दिए थे जिसके बाद ही मुखिया को छोड़ा गया था। हालांकि उक्त घटना को लेकर पुलिस ने इंकार किया था।

यह भी पढ़ें -   Junior Doctors on Strike: बिहार में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा चरमराई

बता दें कि पिछले कुछ समय से बिहार में नक्सली गतिविधि में कमी आई थी। हालांकि अब फिर से नक्सलियों द्वारा राज्य में लूट, अपहरण की वारदातें सामने आने लगी हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार को फिर से बढ़ती नक्सली घटनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिहार के लगभग सभी जिले नक्सल गतिविधियों के प्रभावित हैं।