पटना में समर्थ नारी, समर्थ भारत का असरदार आगाज

सबसे बड़ी बात यह है कि, महिलाओं में एक हिम्मत, एक काम करने का जोश जज्बा पैदा किया है। महिलाएं आज अपना घर चलाने में न केवल समर्थ हो रही हैं, बाजार की जरूरत और पहचान बन रही हैं।

0
94

पटना, अमरेश श्रीवास्तव,विश्व गुरु भारत। आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में न केवल पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं वरन्, एक नया इतिहास भी रच रही हैं और बिहार की राजधानी पटना में “समर्थ नारी, समर्थ भारत” के तत्वाधान में संस्था की महिलाओं की नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को पापड़, अंचार, सेबईयां बनाने की ट्रेनिंग देकर, विभिन्न स्वादों में इतना स्वादिष्ट उत्पाद का उत्पादन शुरू करवाया हैै।बाजार उपलब्ध करवाया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि, महिलाओं में एक हिम्मत, एक काम करने का जोश जज्बा पैदा किया है। महिलाएं आज अपना घर चलाने में न केवल समर्थ हो रही हैं, बाजार की जरूरत और पहचान बन रही हैं। अन्य मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए एक मॉडल भी बन रही हैं, प्रेरणाश्रोत भी बन रही हैं।

यह भी पढ़ें -   बिहार में योजनाओं की बहार, सीएम नीतीश करेंगे 5024 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

कोविड काल के परेशानी काल में सबसे ज्यादा प्रभावित तो महिलाएं ही तो हुईं थीं !! परिवार चलाने की चुनौती के बीच इस संस्था समर्थ नारी,समर्थ भारत एक तरफ तो इतिहास रच रही हैं, तो दूसरी ओर भविष्य निर्माण में भी नीव का पत्थर साबित हो रही हैं।