सपने में छिपकली देखना देता है कई दुर्लभ संकेत, जानें छिपकली से जुड़ी बातें

0
2193
सपने में छिपकली देखना
सपने में छिपकली देखना - शुभ अशुभ संकेत

सपना देखना मानव जीवन का अभिन्न अंग है। दुनिया में प्रत्येक मनुष्य सपना जरूर देखता है। कई सपने ऐसे होते हैं जो मनुष्य के जीवन में भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। सपने में छिपकली देखना भी उन्हीं सपनों में से एक है। आइए जानते हैं सपने में छिपकली देखना का क्या मतलब होता है।

सपने में छिपकली देखना – Sapne me Chipkali Dekhana

सपने में छिपकली देखना एक अशुभ संकेत है। सपने में यदि छिपकली दिखता है तो इसका मतलब है कि आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए ऐसे सपने आने पर सभी लोगों के साथ अच्छे से व्यवहार करना चाहिए। वहीं यदि सपने में छिपकली का एक निश्चित जगह पर दिखना अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई दुर्घटना होने वाली है।

यह भी पढ़ें -   सुबह 3 बजे उल्लू की आवाज सुनाई देने का क्या मतलब होता है?

सपने में छिपकली को भागते देखना – Sapne me Chipkali ko Bhagte Dekhna

यदि सपने में छिपकली को भागते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। सपने में छिपकली यदि डरकर भाग रही है तो जल्द ही आपको कोई लाभ होने वाला है। सपने में छिपकली को भागते हुए देखना एक शुभ सपना होता है।

सपने में छिपकली को मारना – Sapne me Chipkali ko Marna

सपने में छिपकली को मारना अच्छा संकेत नहीं होता है। सपने में छिपकली को मारने का अर्थ होता है कि आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि सपने में छिपकली को पकड़ते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आपके अंदर मुश्किलों का सामना करने के लिए हिम्मत आएगी।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Laddu Gopal Dekhna - सपने में दिखे लड्डू गोपाल तो मिलते हैं ये संकेत, जानिए

सपने में छिपकली का गिरना – Sapne me Chipkali ka Girna

सपने में छिपकली का गिरना देखने का मतलब होता है कि आपको किसी प्रकार की परेशानी है। आप उन परेशानियों से चिंतित हैं और आपको उस परेशानी का हल नहीं मिल पा रहा है। यदि सपने में बहुत सारी छिपकलियाँ दिखा है तो इसका मतलब है कि आपको नहीं पता कि आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाला है।

इसी प्रकार छिपकली से जुड़े कई तरह के शकुन-अपशकुन होते हैं। भारत के हर घर में छिपकली पाया जाता है। छिपकली से लोग डर जाते हैं लेकिन छिपकली हमें किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन यदि छिपकली खाना और पानी में गिर जाए तो उसको नहीं खाना चाहिए। छिपकली गिरे हुए खाना खाने से आप बीमार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   छिपकली का दिखना सुबह-सुबह कैसा होता है? जानिए छिपकली जुड़े कई तथ्य

छिपकली मुख्य रूप से छोटे-छोटे कीड़ों को अपना शिकार बनाता है। घर में छिपकली होने और अलग-अलग समय पर दिखने का अलग-अलग महत्व होता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए छिपकली को मारना नहीं चाहिए। यह एक सामान्य जानकारी है। इसकी प्रमाणिकता पर बिहार न्यूज हिंदी दावा नहीं करता।