सपने में मछली देखना (Sapne me Fish Dekhna) शुभ होता है या अशुभ, जानें

यदि कोई व्यक्ति सपने में मछली देखता है तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के साथ कोई शुभ कार्य होने वाला है। यदि सपने में सुनहरी मछली दिखता है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही व्यक्ति को उसका प्यार मिलने वाला है।

0
502
सपने में मछली देखना
सपने में मछली देखने का मतलब

Sapne me Fish Dekhna- सपने में हम कई बार कई चीजों को देखते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ सपने बुरे होते हैं। कुछ सपनों को देखकर लोग बुरी तरह से डर जाते हैं। ऐसे सपने आने पर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इन सपनों का क्या मतलब हो सकता है। इसी तरह सपने में मछली देखना भी भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत करता है। आइए जानते हैं कि सपने में मछली देखना शुभ होता है या अशुभ-

सपने में हम लोग कई वस्तुओं और कई जानवरों को देखते हैं। जिस प्रकार सपने में मछली देखना शुभ होता है वैसे ही सपने में गाय देखना, सपने में मोर देखना, सपने में छिपकली देखना, सपने में देवी देवता को देखना, यह सभी सपने शुभ होते हैं। हालांकि कई बार सपने देखने की स्थितियों पर भविष्य में होने वाले घटनाओं के बारे में विचार किया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछली के अलग-अलग स्थितियों को देखने का अलग-अलग फल होता है।

यह भी पढ़ें -   शाम को दीपक अपने घर में किस दिशा में जलाना चाहिए? जानें सही नियम

सपनों का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा असर होता है। सपने में कई बार हम लोग उन परिस्थितियों का भी सामना कर लेते हैं जिसे हकीकत में और असल जिंदगी में करने से डरते हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से माना जाता है कि सपने हम वही देखते हैं जो दिन में हम सोचते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का अलग महत्व होता है और इसकी एक अलग दुनिया होती है।

सपने में मछली देखना- Sapne me Fish Dekhna

यदि कोई व्यक्ति सपने में मछली देखता है तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के साथ कोई शुभ कार्य होने वाला है। यदि सपने में सुनहरी मछली दिखता है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही व्यक्ति को उसका प्यार मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें -   बेल का पौधा या पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए? जानें घर में लगाना चाहिए या नहीं

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि डॉल्फिन मछली दिखता है तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। सपने में डॉल्फिन मछली देखना, आने वाले समय में भाग्य उदय का संकेत होता है। यदि कोई व्यक्ति छोटी-छोटी रंग बिरंगी मछली को सपने में देखता है तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में उसके हाथ में बहुत ही बड़ी सफलता लगने वाली है।

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को मछली पकड़ते हुए देखता है तो इसका अर्थ है कि वह जल्द ही कोई नई शुरुआत कर सकता है। जिस काम के लिए वह काफी समय से इंतजार कर रहा था उस काम को शुरू कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु टिप्स - मनी प्लांट का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, होता है अशुभ

यदि कोई व्यक्ति सपने में शार्क मछली देखता है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को जीवन में किसी ना किसी दुख का सामना करना पड़ सकता है। वह व्यक्ति जल्द ही कर्ज में डूब सकता है। इसी प्रकार यदि सपने में मरी हुई मछली दिखती है तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक हानि हो सकती है।