पटना। पटना में जनवरी के तीसरे सप्ताह में महिला स्वावलंबन योजना के तहत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में मिथिला पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग और ब्लॉक पेंटिंग से सजे कपड़ों जैसे बांधनी साड़ी, दुपट्टा, सलवार सूट और रेडीमेड कपड़े प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा कांच, मिट्टी, प्लास्टिक और प्लाई पर बनी मधुबनी पेंटिंग भी प्रदर्शित की जाएगी।
इस पहल के पीछे “समर्थ नारी समर्थ भारत” की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका और कला संगम की संचालिका माया श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं की कला और प्रतिभा को पहचान देना है। साथ ही इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान माया श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सूची 10 जनवरी तक भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी में भाग लें। बैठक का संचालन अनीता मिश्रा ने किया। अध्यक्षता पुष्पा पाठक ने की और धन्यवाद ज्ञापन मीरा रानी ने किया।
इस अवसर पर संगठन की कई प्रमुख सदस्य जैसे मीना श्रीवास्तव, निधि सिंह, गीता देवी, संगीता त्रिपाठी और अन्य महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने महिलाओं के स्वावलंबन की इस पहल की सराहना की।
Read More…
- समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस पर संकल्प सभा, महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर
- बिहार में बढ़ते अपराध पर समर्थ नारी समर्थ भारत का विरोध, राष्ट्रपति शासन की मांग
- यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सवर्ण समाज ने बताया ऐतिहासिक फैसला
- दरभंगा राज की अंतिम महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी का निधन, भारत रत्न की मरणोपरांत मांग तेज
- पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
























