राष्ट्रहित के लिए संकल्पित समाजसेवी विजय कुमार, देश के युवाओं को जागृत करने पैदल ही नाप दिया पूरा भारत

पैदल भारत यात्रा कर अपने अनुभव साझा करते हुए विजय कुमार कहते हैं कि भारत गांव का देश है। गांव की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए सरकार को पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए। साथ ही देश की बागडोर युवाओं के हाथ में हो।

0
39
राष्ट्रहित के लिए संकल्पित समाजसेवी विजय कुमार
राष्ट्रहित के लिए संकल्पित समाजसेवी विजय कुमार

बिहार के पटना जिला स्थित गोवासा, शेखपुरा (बाढ़) के निवासी सामाजसेवक विजय कुमार ने अभाव में जीवन व्यतीत कर आज राष्ट्र चिंतन और समाज कल्याण में स्वयं को समर्पित कर दिया है। 70 वर्षीय विजय कुमार ने गरीबी को न सिर्फ सामने से देखा बल्कि गरीबी के साथ अठखेलियां करते हुए दिल में देशप्रेम का जज्बा लिए समाज की दशा और दिशा बदलने हेतु पैदल भारत यात्रा कर एक नया इतिहास रचा है।

विजय कुमार पटना में अब तक हजारों लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार भी कर चुके हैं। गरीब मरीजों को मुफ्त दवा भी प्रदान करवाते हैं। साथ ही पटना में विभिन्न स्थलों पर भामाशाह भोजनालय खोलकर मात्र 15 रुपए में भूखे को भरपेट भोजन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। ये जनसेवायें अनवरत जारी है।

यह भी पढ़ें -   मुजफ्फरपुर शिक्षक नियोजन में डीपीओ पर छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, नियोजन रद्द करने मांग उठी

समाजसेवी विजय कुमार वर्तमान में पटना शहर में रहते हैं। बिहार न्यूज़ के पत्रकार हरिओम कुमार से खास बातचीत में समाजसेवी विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस पर पैदल भारत यात्रा प्रारंभ किया। एक वर्ष 5 दिनों तक चले लगातार भारत भ्रमण में कुल सत्रह हजार दो सौ किलोमीटर (17200KM) की यात्रा पूरा किया।

समाजसेवी विजय कुमार
समाजसेवी विजय कुमार

विजय कुमार बताते हैं कि पैदल भारत यात्रा करने का उनका उद्देश्य देश के युवाओं को जागृत करना था। उनका मानना है कि भारत के युवाओं में अद्भुत ऊर्जा है। जिस दिन भारत के युवा जाग जाएंगे उस दिन एक नए राष्ट्र का निर्माण होगा और भारत विश्वगुरु बन जायेगा। समाजसेवी विजय कुमार देश के लगभग सभी राज्यों का पैदल यात्रा कर आज स्वयं को संतुष्ट महसूस करते हैं। उनकी यात्रा सफल रही। यात्रा के दौरान विजय कुमार युवाओं से संपर्क कर उनकी मन:स्थिति को समझा एवं वे कहते हैं कि आज युवाओं में जागृति आई है। युवाओं के अंदर देशप्रेम भरा है।

यह भी पढ़ें -   मुंगेर हिंसा - एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर लोगों ने किया पथराव, लगाई आग

समाजसेवी विजय कुमार भारतीय राजनीति में युवाओं की सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वे वर्तमान में भारतीय राजनीति की दशा और दिशा पर काफी गहरा चिंतन कर रहें हैं एवं लोकतांत्रिक संरचना, संवैधानिक व्यवस्था के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तथा आमजनों के हित के लिए जल्द ही एक बड़ा निर्णय लेंगे। विजय कुमार निम्न मुद्दे व मांगों को लेकर आगामी योजना बनाएंगे।

  1. पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन हो।
  2. संसद में युवाओं की भागीदारी 80 फीसदी हो।
  3. युवा बेरोजगारों को निश्चित बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
  4. कर्मचारियों की तरह राजनीतिज्ञों की भी उम्र सीमा तय हो।
  5. चुनावी प्रक्रिया में सुधार हो तथा नशा मुक्त युवा भारत हो।
यह भी पढ़ें -   बाल संरक्षण मुद्दे पर आयोजियत जिला स्तरीय संवेदीकरण, सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

पैदल भारत यात्रा कर अपने अनुभव साझा करते हुए विजय कुमार कहते हैं कि भारत गांव का देश है। गांव की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए सरकार को पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए। साथ ही देश की बागडोर युवाओं के हाथ में हो। भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आज वर्तमान में देश में कोई भी राजनीतिक पार्टी ऐसी नहीं है जो सिर्फ युवाओं को लेकर आगे बढ़े या युवाओं को सर्वाधिक राजनीतिक मंच प्रदान करें। वे भारत के पत्रकार बंधुओं से सीधा संवाद कर आमजनों तक अपनी बात को पहुंचाना चाहते हैं।