Home Lifestyle News कब्ज और गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 3 प्राकृतिक...

कब्ज और गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 3 प्राकृतिक जूस का करें इस्तेमाल

सेहतमंद रहने के लिए आपके पाचन तंत्र की सफाई बहुत ही जरूरी होता है। कब्ज और गैस से छुटकारा पाने के लिए पेट की सफाई बहुत आवश्यक होता है। यदि आपका पेट साफ नहीं है तो कई प्रकार की समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।

0
357
कब्ज और गैस की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं?
कब्ज और गैस की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं?
- Advertisement -

आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में तंदुरुस्ती बनाए रखना सचमुच बेहद जरूरी है। इस व्यस्तता में शरीर के पाचन तंत्र की सफाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आपको कब्ज और गैस जैसी परेशानियों से मुक्ति पाना है तो पेट की सफाई पर ध्यान देना अति आवश्यक है। जब आपका पेट ठीक से काम नहीं करता है तो आप कई तरह की समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अपने पाचन तंत्र की देखभाल करना न भूलें।

कब्ज और गैस से छुटकारा पाने के लिए भोजन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होना चाहिए। फाइबर की मात्रा भोजन में होने से पेट की गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। इससे हमारे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या में बढ़ोतरी होती है। पेट की सफाई के लिए फाइबर ज्यादातर हरी सब्जियों में पाया जाता है। इसके साथ ही जूस में भी फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   अजवाइन की पत्तियां गठिया रोग में दिलाती है कई फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

पेट की सफाई के लिए फलों को अपनाना चाहिए। फलों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे अंदर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है। यदि आप दिन में दो-तीन बार इनमें से किसी एक जूस का आनंद लेते हैं तो एक ही दिन में पेट का कचरा साफ़ हो जाता है और आँतों की सारी बेकार चीजें भी बाहर निकल जाती हैं। फलों का रस पीने रोज पीने से स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिलता है।

सेब का जूस – यदि आपका पेट कई दिनों से साफ नहीं रहता है और हमेशा पेट में गैस तथा कब्ज की समस्या रहती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सेब के जूस का सेवन करना चाहिए। कई अध्ययनों में इस बात का पता चला है कि सेब का जूस पीने से गट डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेब का जूस बहुत ही तेजी से आपका पेट साफ करता है।

यह भी पढ़ें -   अदरक खाने के फायदे तो बहुत हैं पर इसके कुछ नुकसान भी हैं, जानिए

वेजिटेबल जूस – पेट को साफ करने के लिए वेजिटेबल जूस का सेवन भी बहुत ही फायदेमंद होता है। वेजिटेबल जूस में फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, बंद गोभी, लौकी, करेला आदि का इस्तेमाल किया जाता है। आप इनमें से किसी दो या तीन सब्जियों को मिलाकर इसका जूस तैयार कर सकते हैं। हालांकि यह जूस आपको थोड़ा करवा लग सकता है लेकिन यह आपके पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

लेमन जूस – पेट साफ करने के लिए सुबह-सुबह आप नींबू पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेमन जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो एसिडिटी को खत्म कर देता है। इसलिए यदि आपका पेट साफ नहीं रहता है तो सुबह-सुबह आप लेमन जूस का सेवन अवश्य करें। यह पेट साफ करने के साथ-साथ पेट से हानिकारक बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है।

यह भी पढ़ें -   Hot Water Benefits: गर्म पानी पीने के होते हैं गजब के फायदे, जानें

नोट – यह जानकारी सिर्फ आपको जागरूक करने के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी खाद्य पदार्थ को लेने से पहले उसकी अच्छे से साफ-सफाई करना चाहिए। इससे संबंधित अन्य जानकारियों के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें