Benefits of Sweet Potato: वजन घटाने में शकरकंद कैसे फायदेमंद है?

नाश्ते में शकरकंद खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बना रहता है। शकरकंद आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करने का काम करता है।

0
313
Benefits of Sweet Potato
Benefits of Sweet Potato

Benefits of Sweet Potato : स्वीट पोटैटो को हिंदी में शकरकंद कहते हैं। शकरकंद खाने के कई फायदे (Benefits of Sweet Potato) होते हैं। शकरकंद का सेवन करने से हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है। खाने में भले ही शकरकंद मीठा होता है लेकिन फिर भी यह शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें शकरकंद का सेवन अवश्य करना चाहिए।

वजन घटाने में शकरकंद के फायदे

शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय सुबह के समय नाश्ता होता है। नाश्ते में शकरकंद खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बना रहता है। शकरकंद आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करने का काम करता है। इसलिए सुबह के समय शकरकंद का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

कई लोग ऐसा मानते हैं कि शकरकंद को रोज नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह खाने में बहुत ही मीठा होता है। लोगों को लगता है कि डायबिटीज के मरीज को शकरकंद नहीं खाना चाहिए। बता दें कि शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। इसलिए इसे खाने से डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   हल्दी की चाय पीने के फायदे, खाली पेट पीने से पेट की चर्बी होता है दूर

Benefits of Sweet Potato : वजन घटाने में भी शकरकंद काफी फायदेमंद (Sweet potato benefits for weight loss) माना जाता है। आज जानेंगे कि किस प्रकार शकरकंद हमारे शरीर के वजन को कंट्रोल में रखता है।

शकरकंद खाने के फायदे

शरीर को देता है एनर्जी

शकरकंद खाने से शरीर में एनर्जी बूस्ट मिलता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं और इसके लिए आप एक्स्ट्रा एक्टिव रहना चाहते हैं तो शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद में हाई कैलोरी मौजूद होता है जो शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी बूस्ट देता है। इससे शरीर दिनभर तरोताजा और फिट रहता है। इससे आप ज्यादा समय तक काम कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या खत्म करता है

शकरकंद खाने से कब्ज की समस्या में भी काफी राहत मिलती है। यह शरीर में पाचन प्रक्रिया को बढ़ाने का काम करता है और हमारे पेट और आंतों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। शकरकंद में स्टार्च मौजूद होता है जो काफी आसानी से पच जाता है। इससे शरीर में कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट हमेशा साफ रहता है।

यह भी पढ़ें -   Hot Water Benefits: गर्म पानी पीने के होते हैं गजब के फायदे, जानें

शुगर करता है कम

शकरकंद हमारे शरीर के शुगर लेवल को भी मेंटेन रखता है। शकरकंद में मौजूद ग्लाइसेमिक काफी कम मात्रा में होती है। इसे खाने से हमेशा शुगर का लेवल कम रहता है। नाश्ते में शकरकंद खाकर आप दिन भर अपने शरीर को एनर्जीटिक रख सकते हैं। इससे भूख भी कम लगती है। इस प्रकार यह वजन को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।

ज्यादा खाने की आदत होती है कम

कई बार लोगों को दिन में बार-बार खाने की आदत होती है। अक्सर लोग कुछ ना कुछ दिन भर खाते रहते हैं। इससे हमारी पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है और शरीर धीरे-धीरे फूलने लगता है। कुछ ही महीनों बाद शरीर का वजन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह नाश्ते के समय शकरकंद का सेवन करने से आपको दिनभर भूख नहीं लगती। इस प्रकार ज्यादा खाने की आदत भी कंट्रोल में रहता है और वजन भी कम होता है।

यह भी पढ़ें -   त्वचा और बालों के लिए चुकंदर लाभ जानें, झुर्रियों को कहें अलविदा

मेटाबॉलिज्म को ठीक करे

शकरकंद का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छा होता है। शकरकंद में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह हमारी पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म का ठीक होना जरूरी होता है। शकरकंद मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज कर देता है। इस प्रकार यह वजन घटाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नोट- यह केवल जानकारी मात्र है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर्स संपर्क जरूर करना चाहिए। खबरों के लिए होमपेज पर जाएं।