आज देश सदमे में है! जिन मोदी जी को सर पर बैठाकर,समय,सहयोग,संबल, विश्वास देकर वोट के सौगात संग प्रधान मंत्री की कुर्सी पर बैठाया, अपना राष्ट्र गौरव बनाया, हर हर मोदी,घर घर मोदी के नारा पर नाचे, गाए,मदमत्त्त होकर इतराए!
वही मोदी अब षड्यंत्रकारी सरकारी भाषा के गढ़े गए “सवर्ण ” को उसके देशभक्ति के ईनाम में यूजीसी काला विध्वंशक कानून की सौगात देकर अपने खूनी प्रवृत्ति को न केवल उजागर ही किया वरन सवर्ण समाज को ही भारत से विदा करने, उनके बच्चों से पढ़ाई का, शिक्षा का अधिकार जबरन अमानुषिक तरीके से छीन लेने को जिद्दीया गए हैं!!! विडंबना यह है कि वे जिस संविधान की दुहाई देते हैं, उसी के विपरीत आचरण कर भारत की आन बान शान और पहचान रहे सवर्ण समाज से उनका समानता का अधिकार, जीने का अधिकार भी छीन लेने पर उतारू हो गए हैं!!
बच्चों से उनका भविष्य छीन रहे हैं, स्कूलों में,कॉलेजों में,यूनिवर्सिटीज में जाति वादी नफरत का बीज बोकर, मार पीट, दंगा-फसाद का एक नया मोर्चा खुलवा दिया है जो निःसंदेह ही भारत को उसकी स्वतंत्रता को कमजोर कर रहा है और आज भाजपा का सूत्र अभिमान चाल-चरित्र, चेहरा तो कहीं खो गया है!! वह सूत्र अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही पार्टी से गायब हो गया है! जिन महामानव अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सिद्धांत से समझौता नहीं कर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा कर दिया था, वह सिद्धांत कहीं गहरे कुंए में फेंका जा चुका है!!
अटल जी चाहते तो एक वोट आसानी से मैनेज कर सकते थे, खरीद सकते थे, क्योंकि बिकने को तैयार सांसद तो थे पर खरीदार ही नहीं थे !! अब तो जमाना सम्राट चौधरी जैसे हत्यारोपी, अनपढ़, गंवार, दलबदलू का ही है जो भाजपा जैसी पार्टी की दिशाहीनता के कारण बिहार जैसे महान राज्य का मुख्यमंत्री बना बैठा है!! भाजपा बात कर रही है महिला आरक्षण का !! अरे, जिस देश में महिलाएं सुरक्षित ही नहीं हैं, सरकार संरक्षित गुंडे मवालियों ने जाति के आधार पर जीना हराम कर रखा हो, उस देश में महिलाओं के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले नरेंद्र मोदी और घाघ भाजपाई आज खुद ही देश पर एक भार हो गए हैं!!
जिसे देश हित में एक ताल देने की आवश्यकता सबसे पहले ही है। नीट छात्रा को बलात्कार कर मारने में कथित रूप से नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत का नाम आने के बाद हड़बड़ाहट में नीतीश कुमार का इस्तीफा और फिर सम्राट चौधरी की ताजपोशी को जनता लुटे पिटे अंदाज में देख रही है!! जहां छात्रा के हत्यारे, बलात्कारियों को आज तक पुलिस पकड़ नहीं पाई, उल्टे अपराधियों को सुरक्षित बचाने में ही अपनी वर्दी को दागदार बना रही है!!
जनता का गुस्सा आज सातवें आसमान पर है, जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है और नेपाल की तरह ही यहां भी बुरा हाल कर दे सकती है। आज यह मोदी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है, ऐन केन प्रकारेण सत्ता पर बने रहने में मदमस्त है, ऑफिसर बेलगाम हैं, जनता बदहाल है पर, सवर्ण समाज पूरी ताकत से रोड से कोर्ट तक संघर्षरत है _ बदलाव तो होकर ही रहेगा!!! (माया श्रीवास्तव, समर्थ नारी समर्थ भारत)
























