Home Bihar News सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का...

सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण करना पुण्य का काम – माया श्रीवास्तव

0
2
वैशाली में कंबल वितरण
- Advertisement -

वैशाली के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र मियां छपरा कोठी, डेरुआहा ग्राम में U P BC Door Windows CEO भीष्म नारायण और समर्थ नारी समर्थ भारत के संयुक्त तत्वावधान में सर्दी के मौसम में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ा और कंबल का वितरण किया गया।

शांति देवी की अध्यक्षता में गर्म कपड़ों और कंबल वितरण आयोजित समारोह में बोलती हुई समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े देकर आत्मीय सुख मिलता है। ठंड के मौसम में मैं हर साल गर्म कपड़ों का वितरण करते आई हूं। आज जरूरत है हर नागरिक अपने अगल-बगल के जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा और कंबल देकर मानवता की रक्षा करने में आगे आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   बखरी के बहुआरा पंचायत में बाल संरक्षण समिति का गठन

U PBC Door Windows Manufacturing company के CEO श्री भीष्म नारायण ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिय मैं हमेशा आगे ही रहूंगा। कंबल का विवरण होते देख लोगों ने कहा कि भीष्म नारायण ने ग्राम कपड़ों और कंबल वितरण कर सर्दी से ठिठुरते असहायों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। CEO भीष्म नारायण ने कहा कि गर्म कपड़ों और कंबल वितरण कर लोगों को यह एहसास दिलाया कि समाज में अभी भी मानवता खत्म नहीं हुई है।

इस अवसर पर सजला देवी, मुन्नी कुमारी राखी देवी, शोभा देवी, कृष्ण साह, अनीता कुशवाहा, रेणु महतो, रोशनी कुमारी, नरेश शर्मा, नागेंद्र महतो, रामजी साहनी, जगदीश साहनी, तपेश्वर राम, शांति देवी, मोनी देवी, रिंकी साह, मिन्तो कुमारी, पड़ी साह, रामदेव राम, प्रिया सिंह, लीला यादव, रूनी देवी, कृष्णा देवी, सहदेव साहनी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी इत्यादि उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें -   बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार ने बहुमत साबित किया, ध्वनिमत से पास हुआ फ्लोर टेस्ट
- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें