Home Bihar News अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य और नाट्य महोत्सव,...

अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य और नाट्य महोत्सव, ‘गिरमिटिया’ की प्रस्तुति ने मोहा मन

दानापुर में अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य-नाट्य महोत्सव आयोजित हुआ। तीन कवयित्रियों को काव्य मणि रत्न सम्मान मिला, जबकि ‘गिरमिटिया’ नाटक ने दर्शकों को भावविभोर किया।

0
4
अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य और नाट्य महोत्सव, ‘गिरमिटिया’ की प्रस्तुति ने मोहा मन
- Advertisement -

दानापुर (पटना): कविवर पुरुषार्थी कला मंच, दाऊदपुर, दानापुर कैंट की ओर से 14वें, 15वें और 16वें मासिक एकल काव्य एवं एकल नाट्य शृंखला विशेषांक महोत्सव का आयोजन किया गया। शाहपुर दाउदपुर स्थित कविवर पुरुषार्थी धाम श्री सियाराम सिंह +2 विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कविता और रंगमंच की प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यिक वार्षिक पत्रिका ‘शब्दांश’ के कार्यकारी संपादक रूपक कुमार ने की। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती तथा फिल्म अभिनेता और निर्माता नाना पाटेकर को समर्पित इस आयोजन का उद्घाटन वरिष्ठ कवि एवं लेखक कैप्टन कुमार निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   पीएम केयर फंड से बिहार को मिली सौगात, पटना में बनेंगे कोरोना अस्पताल
अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य और नाट्य महोत्सव, ‘गिरमिटिया’ की प्रस्तुति ने मोहा मन

तीन कवयित्रियों को ‘काव्य मणि रत्न’ सम्मान

महोत्सव में चर्चित युवा कवयित्री डॉ. सुप्रिया सोनी (मुजफ्फरपुर), डॉ. बबिता सिंह (हाजीपुर) और प्रेम सखी कुमारी (मुंगेर) ने अपनी एकल काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को प्रभावित किया। साहित्य के प्रति उनके योगदान और काव्य प्रस्तुति के लिए तीनों कवयित्रियों को ‘काव्य मणि रत्न’ सम्मान से विभूषित किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की एकल नाट्य प्रस्तुति ‘गिरमिटिया’ रही। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को ‘कवि महेंद्र चौधरी स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   समर्थ नारी समर्थ भारत राष्ट्र एवं राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं - माया श्रीवास्तव
अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर काव्य और नाट्य महोत्सव, ‘गिरमिटिया’ की प्रस्तुति ने मोहा मन

साहित्यिक आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा ए.एस. कॉलेज, रोहतास के डॉ. कन्हैया सिंह, डॉ. सकल देव सिंह, जनवादी लेखक संघ (जलेस), पटना के राजीव रंजन तथा वरिष्ठ कवि आनंद किशोर शास्त्री और गणेश झा सहित कई साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

आयोजन में कैप्टन जनमेजय, कैप्टन गौतम प्रसाद, सुधीर भारती, कवि मृत्युंजय नारायण सिंह, कवि प्रेम कुमार, समाजसेवी बसंती देवी, अनु कुमारी और सर्वानंद सिंह भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक परिवेश में साहित्यिक आयोजनों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कविता, रंगमंच और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -   Junior Doctors on Strike: बिहार में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा चरमराई

कार्यक्रम का संचालन कला मंच के सचिव एवं रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन ने किया। उन्होंने आयोजन में शामिल अतिथियों, साहित्यकारों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें