Home Bihar News Nitish Kumar ने दी बिहार वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ

Nitish Kumar ने दी बिहार वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ

0
311
- Advertisement -

पटना। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व देशभर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व मार्च महीने में है। भारत में वैसे तो हर माह ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा (Mahashivratri Puja Vidhi) करने पर भगवान शिव अर्थात भोलेनाथ अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महाशिवरात्रि के मौके पर देश वासियों और बिहार वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विट कर लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएँ दी।

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने लिखा, ‘महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। हमलोग आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आयेगा।’

यह भी पढ़ें -   समता, स्वतंत्रता और बंधुता का व्यवहार ही अम्बेदकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता और विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारा, पारस्परिक सौहाद्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुश, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें