Ladki Bahin Yojana Online Apply: 2100 रुपए हर महीने, करें Registration

0
5
Ladki Bahin Yojana Online Apply
Ladki Bahin Yojana Online Apply

Ladki Bahin Yojana Online Apply: माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता देती है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के अंतरिम बजट के दौरान 28 जून 2024 को Ladki Bahin Yojana की शुरुआत की थी। तबसे अबतक लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।

लड़की बहिन योजना (माझी लाडकी बहीन योजना) – विस्तृत जानकारी

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से Ladki Bahin Yojana (माझी लाडकी बहिन योजना) शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

यह भी पढ़ें -   Capital of Bihar: बिहार की राजधानी कहां है?

Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य

  1. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना।
  2. लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना।
  3. बाल विवाह को रोकना और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना।

Ladki Bahin Yojana के लाभ

  1. मासिक आर्थिक सहायता:पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की धनराशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
  2. शैक्षिक सहायता: कॉलेज जाने वाली लड़कियों की फीस माफ की जाती है, जिससे लगभग 2 लाख लड़कियों को लाभ होगा।
  3. स्वास्थ्य और पोषण: महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने के लिए अतिरिक्त योजनाएं जोड़ी गई हैं।
यह भी पढ़ें -   Paytm का Full Form क्या है? जानिए कौन हैं Paytm के मालिक?

Ladki Bahin Yojana Required Eligibility

  1. लाभार्थी महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. विवाहित, अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
  5. लाभार्थी के नाम से सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
  6. परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  7. परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana Apply Doccuments

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र (पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को छूट)
  3. बैंक खाता विवरण
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. राशन कार्ड
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें -   What is the full form of ATM? एटीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?

Ladki Bahin Yojana Apply (Online and Offline)

  1. ऑनलाइन आवेदन:
    • महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
    • आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है।
  2. ऑफलाइन आवेदन:
    • नजदीकी आंगनवाड़ी सेवक, ग्राम सेवक या सेतु सुविधा केंद्र पर आवेदन करें।
    • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

अन्य योजनाएं…