Mother’s day Special : दिल को छू लेगी माँ के लिए लिखी गई यह कविता

0
156
Mother's day Special
- Advertisement -

Mother’s day Special: आज 14 मई है। आज के दिन दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां का साया किसी भी बच्चे के लिए उसका पूरा संसार होता है। इस धूप रूपी दुनिया में मां के ममता की छांव में बच्चे बड़े होते हैं। एक बच्चे के लिए मां ही उसका सारा संसार होती है।

माँ
शरद चाँदनी सी,
मृदु, स्निग्ध
अंतर्मन में घुलती
मिसरी- सी है,
माँ….।

- Advertisement -

आँचल का छाँव,
निर्मल, स्नेहिल
संगीत का दरिया
जन्नत का गाँव
माँ….।

बोल है अनमोल,
ममता न्योछावर
साँस -साँस खुशबू
सुख का सागर ,
माँ …..।

यह भी पढ़ें -   बिहार में बढ़ते अपराध पर समर्थ नारी समर्थ भारत का विरोध, राष्ट्रपति शासन की मांग

करुणा भरी आँखें,
आस्था, विश्वास
शब्द की भाषा
मानस की चौपाई
माँ…. ।

मन की अभिलाषा,
सहस्त्र ढाल
लव कुश की सीता
तजुर्बा की खान,
माँ….।

बहता हुआ नूर,
गंगाजल, फूल
व्रत ,उत्सव, त्योहार
प्रेम का कुआँ
माँ…..।

बबिता सिंह
हाजीपुर, वैशाली,बिहार

- Advertisement -