सावन महोत्सव में महिलाओं का जलवा, गीत और नृत्य से बिखेरी धूम

सावन महोत्सव में महिलाओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों, नृत्य और प्रकृति से जुड़ी भावनाओं ने सभी को सावन के उत्साह में सराबोर कर दिया।

0
74
सावन महोत्सव
समर्थ नारी समर्थ भारत का सावन महोत्सव कार्यक्रम
- Advertisement -

समर्थ नारी समर्थ भारत के कार्यालय, पुनाईचक में सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर जमकर थिरक कर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने महोत्सव का उद्घाटन किया और बताया कि सावन का महीना महिलाओं के लिए उमंग और उत्साह से भरा होता है। सुहागिनें इस समय पति और परिवार की खुशहाली के लिए पूजा करती हैं।

प्रकृति और परंपरा से जुड़ा सावन

माया श्रीवास्तव ने कहा कि सावन का गहरा रिश्ता प्रकृति से है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। वर्षा धरती की प्यास बुझाती है और वातावरण तरोताजा हो जाता है। यह महीना जीवन की मूल ऊर्जा से जोड़ने वाला माना जाता है। महिलाएं हरियाली तीज पूरे श्रृंगार के साथ मनाती हैं, झूले डालती हैं और पारंपरिक गीत गाती हैं। नागपंचमी पर सांपों की पूजा होती है जो प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   मुंगेर हिंसा - एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर लोगों ने किया पथराव, लगाई आग
सावन महोत्सव
माया श्रीवास्तव और अन्य सदस्य

महोत्सव में महिलाओं ने अपनी नृत्य और गायन प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया मानो सभी बचपन की यादों में लौट आए हों। माया श्रीवास्तव ने सभी को सावन की तीज और मिथिलांचल की महिलाओं को मधुश्रावणी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

खुशियों से भरा पवित्र महीना

प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव और अन्य महिलाओं ने कहा कि सावन का पूरा महीना पवित्र और भक्तिमय रहता है। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और महोत्सव की रौनक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -   महिला टीचर ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, विधायक संजीव चौरसिया पर गंभीर आरोप

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, स्मिता सिन्हा, सरिता सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष अनीता मिश्रा, रखी सिंह, रागिनी सिंह, संगीत सिन्हा, चुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता दुबे, अर्चना कुमारी, गायत्री ठाकुर, किरण ठाकुर, संगीत सिंगर, बबली कर्ण समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव दीप शिखा ने किया।

- Advertisement -