अदरक खाने के 10 फायदे, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलती है राहत!

0
354
अदरक के फायदे
अदरक के 10 बेहतरीन फायदे

अदरक के फायदे – अदरक का इस्तेमाल सभी घरों में होता है। हम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल करते हैं। अदरक में औषधीय गुण पाया जाता है। कई पेट की कई तरह की समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है। आइए जानते हैं अदरक खाने के उन 10 फायदे के बारे में –

1. अदरक हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। एनसीबीआई वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक, अदरक कब्ज की समस्या, पेट दर्द, पेट की ऐंठन, मरोड़ और गैस जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में मददगार होता है।

2. अदरक के फायदे और भी हैं। अदरक में सूजन कम करने वाला और कैंसर के प्रभाव को कम करने वाला गुण मौजूद होता है। अदरक स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और लिवर कैंसर से बचाव में सहायता करता है। हालांकि इसे कैंसर का इलाज नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Sweet Potato: वजन घटाने में शकरकंद कैसे फायदेमंद है?

3. अदरक पर किए गए शोध में पता चला है कि अदरक खाने से अल्जाइमर के प्रभाव को कुछ हद तक नियंत्रित किया जाता है। यह न्यूरोन की क्षति को रोकने में मदद करते हैं।

4. उल्टी की समस्या होने पर अदरक का सेवन करने से फायदे होते हैं। शोध में पाया गया है कि अदरक में उल्टी या मतली के आभास को कम करने वाला एंटीएमेटिक पाया जाता है। इससे उल्टी की समस्या से राहत मिलती है।

5. अदरक को दर्दनिवारक भी बताया गया है। तेहरान के शाहेद विश्वविद्यालय के शोध में कहा गया है कि अदरक महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द को नियंत्रित करने में मदद करता है। अदरक के औषधीय गुण मांसपेशियों में खिंचाव से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   गर्म पानी पीने के इन फायदे से अनजान होंगे आप, जरूर जानें

6. माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को अदरक खाने की सलाह दी जाती है। अदरक का रस माइग्रेन के तीव्र दर्द को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

7. अदरक का सेवन हमारे हृदय के लिए भी लाभदायक होता है। अदरक खून को पतला करता है। यह ब्लड प्रेशर और लिपिड की समस्या को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। अदरक के सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है।

8. अदरक हमारे शरीर में इन्सुलिन को बढ़ाने का काम करता है। इससे डायबिटीज की समस्या से पीड़ित रोगियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अदरक के सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Turmeric Milk - हल्दी दूध के फायदे क्या-क्या होते हैं?

9. अदरक हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। अदरक में इम्यूनोन्यूट्रीशन गुण मौजूद होते हैं। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अदरक का इस्तेमाल चाय, काढ़ा में मिलाकर किया जा सकता है।

10. अदरक हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण पाया जाता है। हमारे बाल बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण भी झड़ते हैं। अदरक इस तरह की बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होता है।

नोट – यह एक सामान्य जन को ध्यान में रखकर जानकारी दी गई है। किसी भी उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।