मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं, जानिए किस यात्रा शुभ होता है?

यदि आप उत्तर दिशा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो मंगलवार को इस दिशा में यात्रा ना करें। उत्तर दिशा की यात्रा मंगलवार और बुधवार को करना वर्जित माना जाता है।

0
1467
मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं
मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं

अक्सर हम लोग किसी दिन किसी ना किसी काम से यात्रा जरूर करते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल होता है कि किस दिन किस दिशा की यात्रा करना शुभ होता है। क्या मंगलवार को यात्रा करना अच्छा होता है या नहीं? क्या सोमवार को यात्रा कर सकते हैं? ऐसे ही कई प्रकार के सवाल लोगों के मन में यात्रा से पहले होते हैं। कई बार मान्यताओं में कुछ खास दिनों में खास दिशा की यात्रा करने के लिए मना किया जाता है। आइए आज जानते हैं कि किस दिन किस दिशा की यात्रा करना शुभ होता है।

कई बार ऐसा होता है कि भले ही दिशा और दिन अनुकूल ना हो लेकिन हमें किसी बिजनेस के सिलसिले में या फिर किसी काम के सिलसिले में यात्रा करना ही पड़ता है। कुछ लोग सैर सपाटा और पिकनिक मनाने के लिए भी लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति कभी ना कभी किसी ना किसी दिन अपने उद्देश्य से यात्रा जरूर करते हैं।

यात्रा के क्रम में कुछ यात्राएं अत्यंत सुखद होती हैं तो वहीं कुछ दुखद। ऐसे में यात्रा को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियमों का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से यात्रा के दौरान होने वाली अशुभ घटनाओं को रोका जा सकता है। इनका पालन करके यात्रा को सुखद और सफलता देने वाली बनाया जा सकता है।

किस दिन किस दिशा में यात्रा अच्छा होता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। दिशाशूल का मतलब होता है कि यात्रा के दौरान संबंधित दिशा में बाधा और कष्ट प्राप्त होना। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सोमवार को और शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज ही घर में लगाएं यह खास पौधा

पश्चिम दिशा की यात्रा कब करें

पश्चिम दिशा की यात्रा करने के लिए रविवार और शुक्रवार को छोड़कर अच्छे माने जाते हैं। रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। इसलिए इन 2 दिनों में पश्चिम दिशा की यात्रा करना वर्जित माना जाता है। अन्य दिनों में यात्रा किया जा सकता है।

मंगलवार को यात्रा करें या नहीं

जिस प्रकार अन्य दिनों में विभिन्न प्रकार के दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है, उसी प्रकार मंगलवार के दिन भी कुछ खास दिशा में यात्रा करना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप उत्तर दिशा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो मंगलवार को इस दिशा में यात्रा ना करें। उत्तर दिशा की यात्रा मंगलवार और बुधवार को करना वर्जित माना जाता है। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है।

दक्षिण दिशा की यात्रा करना सप्ताह के 6 दिन अच्छे माने जाते हैं। हालांकि इस विषय में ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों से राय मशवरा जरूर करना चाहिए। सामान्य तौर पर गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करना कष्टकारी माना जाता है। ऐसे में किसी काम से यदि आप यात्रा करने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें।

यह भी पढ़ें -   अगर घर में अचानक दिख जाएं ये पक्षी तो होता है ऐसा...

कौन सा दिन किस दिशा की यात्रा के लिए होता है शुभ

यात्रा को अति शुभ बनाने के लिए लोग कई प्रकार के प्रयत्न भी करते हैं। इसलिए दिन के अनुसार यात्रा करना काफी सुखद हो सकता है। यदि आप दक्षिण दिशा की यात्रा करना चाहते हैं तो इस दिशा में यात्रा के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। मंगलवार के दिन पूर्व और दक्षिण दोनों ही दिशा में यात्रा किया जा सकता है।

बुधवार के दिन पूर्व एवं पश्चिम दिशा की यात्रा करना सुखद होता है। वहीं गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा को छोड़कर अन्य सभी दिशाओं की यात्रा करना अच्छा माना जाता है। शुक्रवार के दिन शाम के समय में शुरू की गई यात्रा काफी सुखद और शुभ फल देने वाली मानी जाती है।

शनिवार को किस दिशा की यात्रा करें

यदि आप किसी काम से यात्रा करने की सोच रहे हैं और यह यात्रा शनिवार को होने वाली है तो इसे दूसरे दिन पर टाल सकते हैं। शनिवार के विषय में ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अपने घर की यात्रा के अलावा किसी अन्य दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन घर की यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान की यात्रा सुखद नहीं होती है। शनिवार के दिन यात्रा करना शुभ माना गया है। वहीं रविवार के दिन पूर्व दिशा में की गई यात्रा अति उत्तम फल देने वाली होती है।

यह भी पढ़ें -   सोना कब खरीदना चाहिए? जानिए Gold Buy करने का सबसे शुभ दिन

यात्रा दोष को कैसे दूर करें

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति ना चाहते हुए भी प्रतिकूल दिन में प्रतिकूल दिशा की यात्रा करते हैं। ऐसा करना आवश्यक भी होता है और मजबूरी भी। इसलिए यदि किसी विषम दिनों में विषम दिशा की यात्रा करना पड़े तो यात्रा से पहले यात्रा दोष को दूर करना बहुत आवश्यक माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में यात्रा दोष को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। सोमवार के दिन यात्रा करने से पहले दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें। यदि आपको मंगलवार को यात्रा करना हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें। ऐसा करने से मंगलवार के दिन का यात्रा दोष दूर हो जाता है।

इसी प्रकार बुधवार को यात्रा करने से पहले धनिया या तिल खाकर यात्रा करना चाहिए। गुरुवार के दिन दही खाकर यात्रा करना अच्छा माना जाता है। शुक्रवार को जो खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा किया जा सकता है। शनिवार को यदि यात्रा करना पड़े तो इसलिए उड़द या अदरक खाकर यात्रा करें। रविवार को घी अथवा दलिया खाकर यात्रा करना अच्छा माना जाता है।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी प्रकार से सलाह नहीं है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।