समर्थ नारी समर्थ भारत राष्ट्र एवं राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं – माया श्रीवास्तव

0
57

समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने संगठन के स्थापना दिवस, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन पटना के न्यू पुनईचक में एस आर इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स कार्यालय में पुष्पा पाठक के अध्यक्षता सुनैना सिंह के  संचालन में संपन्न हुआ।

स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने उपस्थित माहिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार संगठन राष्ट्र एवं राज्य में विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाएं अगर चाह ले तो अपने हुनर के माध्यम से  राष्ट्र और राज्य की आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर  इतिहास रच सकती है। केंद्र व राज्यों की सरकार आज महिलाओं को आगे बढ़ाने के जिस तरह आज संसाधन उपलब्ध करा रही है, अगर महिलाएं उसे प्राप्त कर आगे बढ़े तो अपने राष्ट्र को विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंचने में आधिक सामय नहीं लगेगा।श्रीमती श्रीवास्तव ने इस मौके पर महिलाओं को आगे बढ़ाने में लगी महिलाओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   Bihar Assembly Election: चुनाव का डेट जारी, जानें कैसा होगा चुनाव

इस अवसर पर सम्मानित महिला शिक्षक सुधा सिन्हा ने कहा कि माया श्रीवास्तव  द्वारा आज सिलाई कटाई , आचार बनाने की,मधूबनी पेंटिंग , मिथिला पेंटिंग,मेहंदी  प्रशिक्षण शिविर के साथ साथ महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही कार्य की जितनी भी तारीफ की जाय वो कम होगी। हम महिला को भी अपने अपने क्षेत्रों में माया जी के तरह महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए जूट जाने की जरुरत है।

इस प्रक्षिक्षण शिविर की अध्यक्षता पुष्पा पाठक संचालन सुनैना सिंह धन्यवाद ज्ञापन अनीता मिश्रा ने की और  होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर महिलाओं ने आपस मे रंग, गुलाल और फूल की होली खेलकर और गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती श्रीवास्तव ने होली को आपसी एकता का मिसाल बताते हुए रंग गुलाल का महान पर्व बताया।

यह भी पढ़ें -   राजद प्रमुख लालू यादव की जमानत याचिका पर आज होगा फैसला

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव के साथ अनिता सिन्हा, नीलू शर्मा, नवनीत सिन्हा, सीमा वर्मा, बबिता गुप्ता, संजू देवी, इंदु चौरसिया, Dr. पूनम शरण निभा सिन्हा, पूनम शरण, सुधा सिन्हा, रीना श्रीवास्तव, वीना मलिक, स्वेता वर्मा, प्रिया चांदनी, इंदु देवी, रिंकु देवी, अनिता मिश्रा, गीता देवी, संगीता तिवारी, संगीता दुबे, राखी सिंह, सुनैना सिंह, निधि कुमारी, वीना वर्मा, किरण ठाकुर, पूजा ठाकुर, रूपम पाठक, मिनी वर्मा, प्रतिमा सिन्हा, सुमन कुमारी, संगीता गिरी सहित करीब सौ महिलाओं को पीला अंग वस्त्र और मेमोंटो को देकर एस आर इंजी.एंड कंसलटेंट के डायरेक्टर भीष्म नारायण के द्वारा सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए युग संस्कृति ट्रस्ट द्वारा बांटा जा रहा है राहत सामग्री