स्वास्थ्य के प्रति जागरूक राष्ट्र की जरूरत: पटना में मुफ्त हेल्थ कैंप में जुटे सैकड़ों लोग

पटना में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माया श्रीवास्तव ने स्वस्थ जीवनशैली को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

0
41
पटना में मुफ्त हेल्थ कैंप
- Advertisement -

पटना के उत्तरी आनंदपुरी, बोरिंग कैनाल रोड में समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की अध्यक्ष स्मिता सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ, जबकि शुभारंभ राष्ट्रीय सह-संयोजिका माया श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रीय सह-संयोजिका माया श्रीवास्तव कहा कि “स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र के विकास में सहायक हो सकता है।” इस शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों की हेल्थ चेकअप किया गया। जहां पर लोगों को मुफ्त परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें -   ह्यूमैनारो फाउंडेशन ने कांची-गचिबोवली क्षेत्र में पर्यावरण विनाश की निंदा की, पीएमओ को भेजा पत्र, RTI और PIL की तैयारी

शिविर में डॉ. रविंद्र कुमार चंद, डॉ. आर के गुप्ता (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. रानी प्रधान, डॉ. राजेश राजहंस (दंत चिकित्सक) और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आलोक कुमार की सेवाएं मौजूद रहीं। उन्होंने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से बचने के उपाय बताए। शिविर में विशेष रूप से बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा संख्या में आईं।

- Advertisement -
समर्थ भारत समर्थ नारी के द्वारा पटना में हेल्थ कैंप लगाया गया

माया श्रीवास्तव का स्वास्थ्य पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माया श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो गए हैं। 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लोग कई बीमारियों से घिर जाते हैं, जिसका कारण समय पर चेकअप न कराना है। उन्होंने ज़ोर दिया कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि एक जागरूक नागरिक ही देश के विकास में योगदान दे सकता है।

महिलाओं की भारी भागीदारी

इस आयोजन में समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में डॉक्टरों की आसानी से उपलब्धता नहीं हो पाती। ऐसे में यह हेल्थ कैम्प लोगों को राहत देता है। पटना महानगर अध्यक्ष अनिता मिश्रा, उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, किरण ठाकुर, नीरू सिंह, सरिता सिंह, वीना पाठक, चुन्नी देवी, अनीता देवी, रीना सिंह, पिंकी, कोमल, नीलू शर्मा और सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें -   बिहार में मिले कोरोना के नए 1444 नए मरीज, आंकड़ा 124800 के पार
- Advertisement -