Home Bihar News Bihar Election: महागठबंधन को बढ़त, शुरुआती रुझानों में 43 सीटों पर आगे

Bihar Election: महागठबंधन को बढ़त, शुरुआती रुझानों में 43 सीटों पर आगे

0
57
महागठबंधन
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार
- Advertisement -

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजद के साथ महागठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए फिलहाल 38 सीटों पर आगे चल रही है। लोजपा एक सीट और दो पर अन्य आगे चल रहे हैं। पटना के ए एन कॉलेज में वोटों की गिनती का काम हो रहा है।

बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के जीतने की संभावना व्यक्त की गई है। ताजा रूझानों में कुछ हद तक यह तस्वीर साफ हो रही है। राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर हो रही है। आज शाम में सभी विधानसभा सीटों के परिणाम नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   पटना में कारोबारी को सरेराह गोलियों से भुना, बेटे के मर्डर के बाद अब पिता की हत्या से सनसनी

बता दें कि महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये मतदान हुआ था। फिलहाल सबकी निगाहें वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर हैं। राघोपुर सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है।

राघोपुर सीट वहीं सीट है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। अन्य बड़े नेताओं में जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी, श्रयसी सिंह, पुष्पम प्रिया चौधरी शामिल हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला भी वोटों की गिनती के बाद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   Bihar Assembly Election: चुनाव का डेट जारी, जानें कैसा होगा चुनाव

ताजा आंकड़ों को देखें तो 84 सीटों पर मिल रहे ताजा रुझानों के मुताबिक महागठबंधन 43 और एनडीए दोनों 38 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पहले डाक पत्रों से प्राप्त वोटों की गिनती की जा रही है। 243 सीटों पर हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें