जीतनराम मांझी ने चिराग को बताया RJD का एजेंट, रामविलास पर कही बड़ी बात

0
202
जीतनराम मांझी चिराग
जीतनराम मांझी और चिराग पासवान

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर चिराग पासवान को राजद का एजेंट बता दिया। जीतनराम मांझी का यह बयान बिहार विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आया है।

जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार बनाने का दावा करने वाले राजद एजेंट चिराग पासवान एग्जिट पोल के बाद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसी को मिलें तो बता दीजिएगा कि रामविलास पासवान जी के सपने के बंगले को चिराग ने जला दिया।

यह भी पढ़ें -   बिहार चुनाव 2020: इन 26 सीटों पर तय होगा कि किसके सिर सजेगा ताज

एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त

बता दें कि एग्जिट पोल में आए आंकड़ों में महागठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर पथ निर्माण मंत्री और भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे करने वाली कंपनियों का काम है सर्वे करना और उसी माध्यम से हार और जीत का आकलन करना।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि हमारा काम है जनता की सेवा करना। विकास की गति को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बनाए रखना। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बीते 15 वर्षों में जो काम किया है, उससे सरकार के प्रति बिहार की जनता विश्वास बढ़ा है।

यह भी पढ़ें -   संस्कार भारती, बिहार द्वारा "स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की पत्रकारिता और साहित्य" विषय पर ई-परिचर्चा अयोजित

बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि यही हमारी बड़ी कामयाबी है और बड़ी पूंजी है। हमें एग्जिट पोल से अधिक बिहार की जनता पर भरोसा है। उन्होंने कई बार एग्जिट पोल के फेल होने की बात भी कही। नंदकिशोर यादव ने कहा कि विपक्षी दलों को अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ चुनावों के एग्जिट पोल के बारे में बताते हुए यह बात कहा।