Home Bihar News महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा –...

महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा – माया श्रीवास्तव

0
221
समर्थ नारी समर्थ भारत
समर्थ नारी समर्थ भारत
- Advertisement -

समस्तीपुर। समस्तीपुर के कल्याणपुर में समर्थ नारी समर्थ भारत की बैठक जिलाध्यक्ष प्रिया चांदनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में बढ़ रही महिलाओं के उत्पीड़न की घटना और महिलाओं की समस्याओं को लेकर समर्थ नारी समर्थ भारत संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिये हर हाल में समर्थ नारी समर्थ भारत तत्पर रहेगी। यह सच है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये यह सरकार तत्पर है, लेकिन महिला उत्पीड़न की घटना में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। पुलिस जान-बूझकर कर आरोपियों को बचाने में लगी रहती है। संगठन राज्य के ऐसे मामलों को एकत्रित कर रही है और जल्द ही इसपर आंदोलन किया जायेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   Nitish Kumar ने दी बिहार वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ

समर्थ नारी समर्थ भारत

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रिया चांदनी ने कहा कि हमें महिलाओं को अपने हक के साथ-साथ समाज में रह रही महिलाओं की समस्याओं और उनपर हो रहे उत्पीड़न की घटना पर नजर रखने की जरूरत है। महिलाओं की शान की रक्षा के लिये हम सभी महिलाओं को एकजुट रहने की जरूरत है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना और कानून के सहारे उन्हें सजा दिलाने के लिये हम सब को आगे आने की जरूरत है।

बैठक में उपस्थित महिलाओं में नगीना देवी, सोनी देवी, पिंकी, शोभा, अनुराधा, राधा, आशा, सविता, रीमा, संजू, अमिता, जूली, रीना, सुधा, शकुंतला, रमिता, साधना देवी प्रमुख थीं।

यह भी पढ़ें -   पीएम केयर फंड से बिहार को मिली सौगात, पटना में बनेंगे कोरोना अस्पताल
- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें