बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए युग संस्कृति ट्रस्ट द्वारा बांटा जा रहा है राहत सामग्री

0
38
युग संस्कृति ट्रस्ट
युग संस्कृति ट्रस्ट

पटना। हरिओम कुमार

बिहार में चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने भी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव हेतु चुनावी तैयारियों के लिए कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर बिहार कोरोना महामारी एवं बाढ़ से त्रस्त है। एक तरफ कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ बाढ़ की तबाही से बिहार के लाखों लोग सरकार से उम्मीद लगाई बैठी है।

बिहार के सारे नेता चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है, लेकिन मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार ई. संजीव सिंह बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, अब 9 अक्टूबर को होगी सुनवाई

युग संस्कृति न्यास ट्रस्ट के संस्थापक धर्मवीर आचार्य जी एवं ट्रस्टी ई. संजीव सिंह द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सेवा हेतु प्रतिदिन 5000 लोगों के लिए राहत सामग्री तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के पूर्व डायरेक्टर जनरल संजय कुमार (आईपीएस), शौर्य राय, अवनी गुप्ता, विकास मनी के नेतृत्व में बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री दिल्ली से भेजा गया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ई. संजीव सिंह ने कहा कि, मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, इस आशय से प्रेरित होकर युग संस्कृति न्यास ट्रस्ट एवं जनमन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बिहार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री लगातार बांटा जा रहा है। यह कार्य अभी निरंतर जारी रहेगा। राहत सामग्री बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी जिले के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच बांटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   Junior Doctors on Strike: बिहार में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा चरमराई

इसके पूर्व में भी ई. संजीव सिंह एवं धर्मवीर आचार्य जी के द्वारा दिल्ली से झंडा दिखाकर एक लाख लोगों के लिए 4 ट्रक राहत सामग्री भेजा गया था।