राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस पर महिलाओं को SR WINDOWS FABRICATOR Company के MD के द्वारा सम्मानित किया गया

0
33
राज्य महिला आयोग स्थापना दिवस
- Advertisement -

पटना। राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत के पुनाईचक स्थित कार्यालय में पेंटिंग और खानपान का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने किया।

श्रीमती श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि बिहार राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस पर मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि आप हर प्रकार की बाधाओं को पार कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें और अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहें। साथ ही अपने आस-पास की महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी बिहार और हमारा देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   Nitish Kumar ने दी बिहार वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ
राज्य महिला आयोग स्थापना दिवस

उन्होंने यह भी कहा कि आज दुख की बात है कि अंतरिक्ष में उड़ान भरने और सेना में नेतृत्व देने वाली हमारी बहनें और बेटियां अब भी घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर भेदभाव और उत्पीड़न जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ऐसे में महिला आयोग लगातार लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ निर्भीक होकर महिला आयोग में जाएं और न्याय प्राप्त करें।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खानपान और पेंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर सफल महिलाओं का सम्मान एस.आर. विंडोज फैब्रिकेटर के प्रबंध निदेशक भीष्म नारायण ने अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने की, जबकि मंच संचालन दीपशिखा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अनीता मिश्रा ने दिया।

यह भी पढ़ें -   12 से 14 नवंबर तक बनारस में होगा संस्कृति संसद का आयोजन, संस्कृति समीक्षा एवं सांस्कृतिक दिशा तय करने में मिलेगी मदद
राज्य महिला आयोग स्थापना दिवस

इस मौके पर पुष्पा पाठक, अनीता मिश्रा, संगीता दुबे, दीपशिखा, लक्ष्मी देवी, अर्चना कुमारी, संगीता सिंह, सरिता सिंह, नीरू सिंह, पल्वी कुमारी, अर्चना झा, बेबी देवी, ज्ञानमाला देवी, सुनीता देवी, राधा कुमारी, गुंजन कुमारी, कामनी देवी, पूजा देवी, रीता देवी, सोनी देवी, ऊषा देवी, वीना कारण, मनीषा अंबष्ट, रिंकी दास, कंचन घोष और स्मिता सिन्हा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

- Advertisement -