Home Lifestyle News दही खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effect of...

दही खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effect of Curd

0
407
दही खाने के फायदे और नुकसान
दही खाने के फायदे और नुकसान
- Advertisement -

Benefits and Side Effect of Curd – दही हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। दही में मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज दही का सेवन करने से कई तरह के फायदे होता हैं। दही हमारी पाचन क्रिया को सही रखता है। इसके साथ-साथ दही खाने से त्वचा की सुंदरता भी बढ़ती है।

दही खाने के फायदे – Benefits of Curd

दही खाने के कई फायदे हैं। दही के सेवन से त्वचा की गंदगी दूर होती है। दही हमारे शरीर को निरोगी बनाता है।

- Advertisement -

1. दही को सिर पर लगाने से खुजली की समस्या दूर होती है। दही बाल झड़ने की समस्या को भी करता है। दही खाने से हमारी त्वचा मोइस्चराइज होती है। इससे त्वचा काफी मुलायम हो जाती है।

यह भी पढ़ें -   ठंडे पानी से नहाने के फायदे होते हैं जबरदस्त, जान जाएंगे तो रोज नहाएंगे

2. मोटापे से परेशान लोगों के लिए दही वजन कम करने में मदद कर सकता है। दही खाने से पेट कई देर तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे लंबे समय तक भूख का अनुभव नहीं होता। दही हमारे शरीर में एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है।

3. दही हमारे पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है। दही खाने से पाचन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। कब्ज, गैस और एसिडिटी में दही बेहद फायदेमंद होता है।

4. दही खाने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे इम्यूनिटी के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे शरीर को छोटे-छोटे किटाणुओ से लड़ने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   कब्ज और गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 3 प्राकृतिक जूस का करें इस्तेमाल

5. बढ़ती उम्र के लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। दही के सेवन से हृदय स्वास्थ्य लाभ होता है। यह हमारे शरीर में कैलोस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करने में सहायता करता है।

दही खाने के नुकसान – Side Effect of Curd

1. जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही के सेवन से सूजन की समस्या हो सकती है।

2. कुछ दही में अधिक चीनी पाई जाती है। अतिरिक्त चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारी अपना घर बना सकती है। इसलिए ज्यादा चीनी युक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   अदरक खाने के 10 फायदे, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलती है राहत!

3. रोजाना दही खाने से वजन बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए अगर रोज खाते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। हमेशा लो फैट युक्त दूध या दही का सेवन करना चाहिए।

4. सर्दियों में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। सर्दी में दही का सेवन करने से खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें