राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी ने नया राष्ट्रीय प्रशासक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे बिहार की राजनीति में असरकारी कदम माना जा रहा है।
चंदन बोस बने NCP के राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी का राष्ट्रीय प्रशासक (National Administrator) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने के मकसद से की गई है।
प्रियंकर सिंह को मिला सह-प्रशासक का पद
बिहार के मुंगेर जिले के निवासी प्रियंकर सिंह को राष्ट्रीय सह-प्रशासक (Deputy Administrator) बनाया गया है। यह कदम बिहार से जुड़े नेताओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा।

बिहार के प्रदेश संयोजक सूर्यकांत कुमार सिंह ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार और प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव पार्टी हित में है और आगामी बिहार चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं।
प्रदेश महासचिव सह मीडिया सेल प्रमुख रंजन प्रियदर्शी ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी में नए युग की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बदलाव संगठन को नई ऊर्जा देगा।
बिहार के नेताओं में दिखा उत्साह
प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, महासचिव प्रभानंद तिवारी, ज्ञानेश्वर गौतम, अतुल्य गुंजन, कुमार विशाल, जितेंद्र शुक्ल, मुजम्मिल हुसैन, डॉ. एम भारती, रामजी रविदास, विजेता विश्वास, किरण सिंह, प्रवक्ता चंदन झा सहित कई नेताओं ने इस पर बधाई दी।
युवा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष इमरान आलम, छात्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियामत पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति युवाओं को प्रेरित करेगी और पार्टी में सक्रियता बढ़ेगी।


























