शारदा सिन्हा हुईं कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में चल रहा है इलाज

0
80
शारदा सिन्हा
शारदा सिन्हा

पटना। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा को संक्रमण होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। उन्हें उनके पटना स्थित घर में रखा गया है।

भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है कि उन्हें कोरोना हो गया है। उनके पति ने बताया ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उनका इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   कोट्टेल मिलानो ने नए ऑफर और बेहतरीन फैब्रिक के साथ भारत में 100 करोड़ का कारोबार का लक्ष्य रखा, कारोबार का किया विस्तार

फेसबुक पर शारदा सिन्हा ने खुद इस बात की जानकारी दी। शारदा सिन्हा ने खुद बताया कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान वह बाहर नहीं निकली। उन्होंने किसी से मुलाकात तक नहीं की लेकिन फिर भी वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई।

शारदा सिन्हा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैन्स की दुआओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वे ठीक होकर लौटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।

बता दें कि बिहार में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 588 हो गई है। संक्रमित लोगों की कुल संख्या बिहार में 1, 17, 671 हो गई है।

यह भी पढ़ें -   बच्चों का बाल दरबार में शामिल बच्चों को बैग, टी शर्ट और कैप दिया गया

बिहार में अबतक पटना में 116 लोगों की, गया में 42, भागलपुर में 41, रोहतास में 28, मुंगेर में 28, नालंदा में 25, पूर्वी चंपारण में 23, वैशाली, मुज्जफरपुर और सारण में 22-22, भोजपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण में 15-15, सीवान में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।