समता, स्वतंत्रता और बंधुता का व्यवहार ही अम्बेदकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी!

0
313

दिनांक 14 अप्रैल को विश्व ज्ञान प्रतिक एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीम अम्बेदकर जी का 131वां जन्म जंयती केक काट कर धुमधाम से प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मनाया गया! दीप प्रज्वलन श्वेता शालिनी, सभी विकास मित्र, मनोज निराला, अखिलेश कुमार एवं उपस्थित किशोर-किशोरीयों ने मिलकर संयुक्त रूप किया! इसके बाद बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया!

सभा की अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया, मौके पर उपस्थित सभी वक्ताओं एवं भागिदारी कर रहे अम्बेदकर अनुयायियों ने बारी बारी अपने विचार प्रस्तुत किए! विकास मित्र ललिता कुमारी ने कहा कि, बाबा साहेब के मुल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को हमें अपनाना होगा! वहीं रविन्द्र कुमार कहा कि, हमारे आदर्श बाबा साहेब की जयंती हर गांव हर हर पंचायत में जयंती मना कर उनके बारे में लोगों को बताना है!

यह भी पढ़ें -   केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

 

इस मौके पर सरोज कुमारी दास ने कहा कि, आज हम और हमारा समाज जिताना आगे आया है वो बाबा साहेब अम्बेडकर का देन है! रिंकु कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब ने हम महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया, इसके अलावा सभी विकास मित्रों ने भी अपनी बातें रखी! सेव द चिल्ड्रेन/युनीसेफ के प्रंखड समन्वयक मनोज निराला ने कहा कि, पुरी दुनिया में सिर्फ और सिर्फ बाबा साहेब को विश्व ज्ञान के प्रतिक से नावाजा गया है। उनका सपना था कि भारत शोषणरहित, समतामुलक प्रबुद्ध भारत बने और भारत का हर नागरिक शिक्षित एवं विकसित हो, इसलिए हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए आगे आना होगा!

यह भी पढ़ें -   दहेज-प्रथा और बाल-विवाह उन्मूलन हेतु, बेगुसराय अनुमंण्डल कार्यबल की बैठक सम्पन्न

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुश्री श्वेता शालिनी जी ने बाबा साहेब अम्बेडकर कि जीवनी के बारे बताते हुए उनकी डिग्रीयां, कई भाषाओं का ज्ञान और भारतीय संविधान के लिए योगदान तथा भारतीय रिज़र्व बैंक एवं कालेजों की स्थापना आदी के बारे में विस्तार से बताया तथा यह भी बताया कि, बाबा साहेब ने शोषण और भेदभाव रहित समाज बनाने के लिए जिवन भर संघर्ष किया!

अंत में रविद्र सदा विकास मित्र समन्वय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए केक और नास्ता के साथ सभा का समापन किया! इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मचारी, साहेब कमाल प्रंखड के सभी विकास मित्र, किशोर-किशोरी समुहों के सदस्य तथा अध्यक्ष सहीत गुड़िया कुमारी, श्वेता कुमारी, सपना कुमारी, विकास कुमार , गौरव कुमार एवं अन्य कई समाजसेवी तथा स्थानीय लोग भी धुमधाम से उपस्थित रहे!

यह भी पढ़ें -   समाज के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु करेगी- माया श्रीवास्तव