मुंबई में भी समर्थ नारी समर्थ भारत का कार्यालय खुला, माया श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

0
63
समर्थ नारी समर्थ भारत का कार्यालय
समर्थ नारी समर्थ भारत
- Advertisement -

समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कार्यालय शुभारंभ करते हुए कहा कि संगठन ने आज मुंबई में अपना कार्यालय का शुभारंभ किया है। उद्घाटन कार्यकम की अध्यक्षता सीमा मिश्रा, संचालन पूनम पांडे, धन्यवाद ज्ञापन रीमा सिंह ने किया।

मुंबई प्रदेश की महिलाओं ने आज कोलाबा में RBI कॉलोनी के निकट मुम्बई प्रदेश का मुख्य कार्यालय में विभिन्न जगहों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई। पटना महानगर की अध्यक्ष अनिता मिश्रा भी मुम्बई कार्यालय शुभारंभ पर मौजूद रहीं और कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई दी और कहा कि हम सभी महिलाओं को अच्छे कार्य के लिए माया श्रीवास्तव का साथ देना चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: पटना में होगा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन
समर्थ नारी समर्थ भारत

इस अवसर पर सीमा राठौर, सुनीता कर्ण, सीमा राजपूत, विभा उपाध्या, कल्पना जैन, ऊषा सिन्हा, सुलेखा पंडित, सुशीला झूनझूंबला, विशाखा वर्मा, आदि ने संकल्प लिया कि मुंबई में महिलाओं के साथ हो रहे हिंसा के खिलाफ अभियान चलाकर गरीबों और पीड़ितों को उनका हक दिलाएंगे।

माया श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को शुभकामना देते हुए आश्वस्त किया है कि मैं जल्द ही मुंबई वापस आऊंगी और आप सबों से मिलकर नई कमिटी का गठन कर महिलाओं को रोजगार मिले इस ओर काम करूंगी। महिलाओं को अपने पैर पर समाज में खरा उतरना आवश्यक है। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि कई ऐसे घरेलू उद्योग हैं जो महिलाएं घर बैठे कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   Bihar News: छपरा में बारिश का कहर, ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत
- Advertisement -