Home Bihar News समर्थ नारी रसोई घर के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर करेगा संगठन-माया...

समर्थ नारी रसोई घर के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर करेगा संगठन-माया श्रीवास्तव

'समर्थ नारी समर्थ भारत' की ओर से राजवंशी नगर, रोड नंबर 2 सुनैना भवन में समर्थ नारी समर्थ भारत का रसोई का शुभारंभ पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

0
85
समर्थ नारी रसोई
समर्थ नारी रसोई घर
- Advertisement -

हरिओम कुमार, पटना। आज ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ की ओर से राजवंशी नगर, रोड नंबर 2 सुनैना भवन में समर्थ नारी समर्थ भारत का रसोई का शुभारंभ पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। रसोई घर का उद्घाटन करते हुए संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि समर्थ रसोई के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार की दिशा में नया कदम है।

उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से महिलाएं जहां रोजगार प्राप्त करेगीं, वहीं महिलाओं की पारिवारिक स्थिति भी सुदृढ होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठन हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी। महिलाओं को अपने पैर पर खड़ा करने की दिशा में हर सहयोग प्रदान करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने कहा कि ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ एक मात्र संगठन है जो महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग करती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   अरवल: समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओं को स्वालंबन बनाने के लिए जल्द शुरू करेगी कार्य - माया श्रीवास्तव

समर्थ नारी रसोई

बैठक का संचालन करते हुए माला सिन्हा ने कहा कि हमारी बड़ी बहन माया श्रीवास्तव दीदी का हम सभी को पूर्ण सहयोग मिलता है। ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ के माध्यम लगभग सभी जिलों की महिलाएं लघु उद्योग के जरिए स्वावलंबी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार थोडा ध्यानाकर्षण करे तो महिलाएं और सशक्त होंगी। उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं इस संगठन के माध्यम से सशक्त हो रही हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है।

इस अवसर पर पुष्पा तिवारी, स्मिता सिन्हा, मीना श्रीवास्तव, संजू देवी, अनिता मिश्रा, शैलजा सिन्हा, बिनीता मिश्रा, सरिता सिंह, बीना वर्मा, लीला यादव, रीना श्रीवास्तव, रश्मि सिंह आदि उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें -   ह्यूमैनारो फाउंडेशन ने कांची-गचिबोवली क्षेत्र में पर्यावरण विनाश की निंदा की, पीएमओ को भेजा पत्र, RTI और PIL की तैयारी
- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें