बिहार में फिर बढ़ा कोरोना लॉकडाउन की मियाद, अब 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियाँ

0
69
बिहार में लॉकडाउन

बिहार न्यूज। बिहार में इस समय कोरोना महामारी के देखते हुए लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन को और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में खुद ट्विट कर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विट कर लिखा, ‘कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।’

बता दें कि बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। फिर इस लॉकडाउन को बढ़ाकर 25 मई तक किया गया और अब 1 जून तक लॉकडाउन की पाबंदियाँ जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   पटना डीएम ने पेश किया आंकड़ा, कहा- पटना में जल्द खत्म हो जाएगा कोरोना

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि लॉकडाउन में बिहारवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। जनता गाइडलाइन का पालन कर रही है। इसी का नतीजा है कि अब मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में कमी आ रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब भी दुनिया और देशभर के कई राज्यों के लोगों की तरह बिहारवासी भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बिहार में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने कहा कि गांवों के लिए चलंत आरटीपीसीआर जांच वैन को रवाना किया गया है। इससे कोरोना में जांच की गति और बढ़ेगी। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की ट्रैकिंग भी की जा रही है। यह ट्रैकिंग हिट कोविड नामक सॉफ्टवेयर से की जा रही है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद बिहार में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें -   बिहार के औरंगाबाद में पिता-पुत्र और दो बहुओं को मिली उम्रकैद की सजा