टमाटर खाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं? जानें कच्चा टमाटर के फायदे

टमाटर में कोलेस्ट्रॉल को करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। वजन से परेशान लोगों के लिए टमाटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। टमाटर का रोज सेवन करने से बालों की समस्या दूर होती है। टमाटर बालों को चमकदार और घना बनाता है।

0
460
टमाटर खाने के फायदे और नुकसान
टमाटर खाने के फायदे और नुकसान
- Advertisement -

भारत में भोजन में टमाटर का उपयोग किया जाता है। टमाटर को सब्जी के अलावा सलाद, सूप और चटनी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन्स और पोटैशियम की मात्रा पर्याप्त पाई जाती है। इसके साथ ही टमाटर में कोलेस्ट्रॉल को करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। वजन से परेशान लोगों के लिए टमाटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं टमाटर खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं?

टमाटर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे पकाने के बाद भी उसके पोषक तत्व बने रहते हैं। इसलिए टमाटर को किसी भी रूप में खाया जा सकता है। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

टमाटर खाने के फायदे – Benefits of Tomato

आंखों के लिए फायदेमंद – टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर खाने से आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। टमाटर में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

दांतों और हड्डियों के फायदेमंद – टमाटर खाने से दांतों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में फायदे होते हैं। टमाटर में विटामिन-के पाया जाता है। विटामिन-के हड्डियों के फायेदमंद होता है। टमाटर में मौजूद कैल्शियम हमारे दांतों के लिए उपयोगी होता है। इसलिए भोजन में टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Soyabean: सोयाबीन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

वजन घटाने में सहायक – टमाटर में पाया जाने वाला फाइबर आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर में मौजूद फाइबर से शरीर को ऊर्जा मिलती है और भूख कम लगता है। इससे वजन करने में सहायता मिलती है। यदि वजन घटाने की सोच रहे हैं तो फाइबर युक्त भोजन को अपने आहार में शामिल करें।

मधुमेह रोगियों के लाभदायक – टमाटर में लाइकोपीन, β-कैरोटीन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉइड, फोलेट और विटामिन-ई मौजूद होता है। टमाटर का जूस पीने से टाइप 2 मधुमेह में लाभ मिलता है। टमाटर का जूस हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें -   अदरक खाने के 10 फायदे, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलती है राहत!

ब्लड प्रेशर जोखिम को करे कम – टमाटर खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदे होता है। टमाटर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई पाए जाते हैं। यह तत्व एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और शरीर से फ्री रेडिकल्स को साफ करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है और हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

कब्ज की समस्या में लाभदायक – टमाटर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है और भूख न लगने की समस्या भी खत्म हो जाती है।

बालों को चमकदार बनाए – टमाटर का रोज सेवन करने से बालों की समस्या दूर होती है। यह दो मुंहे बालों, रूसी की समस्या, बालों का झरना, बालों के ग्रोथ रूकने जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है। टमाटर बालों को चमकदार और घना बनाता है।

टमाटर के नुकसान – Side Effect of Tomato

1. टमाटर में अधि‍क मात्रा में अम्लीयता होती है। इस वजह से टमाटर का अधिक सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है। इससे सीने में जलन की शि‍कायत रहने लगती है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Sweet Potato: वजन घटाने में शकरकंद कैसे फायदेमंद है?

2. टमाटर के बहुत अधिक सेवन से पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। गैस की समस्या से परेशान लोगों को टमाटर का सेवन बहुत कम करना चाहिए।

3. टमाटर में कुछ ऐसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं। कच्चा टमाटर बहुत अधिक खाने से इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।

4. टमाटर के बीज ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। टमाटर का सलाद खाने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम बीज आपके पेट में जाएं। टमाटर के बीज पेट में पचते नहीं है और यह अक्सर किडनी में पथरी की वजह बनते हैं।

5. टमाटर का बहुत अधिक सेवन करने से शरीर से दुर्गंध आने लगती है। टमाटर में टरपीन्स नामक एक तत्व पाया जाता है। पाचन क्रिया के दौरान जब यह तत्व टूटता है, तब शरीर से दुर्गंध आने की वजह बनता है।

नोट- एक सामान्य जानकारी है। बिहार न्यूज हिंदी इसपर दावा नहीं करता। टमाटर खाने के फायदे जैसे अन्य लेखों के लिए हमें फॉलो करें।

- Advertisement -