शमी का पेड़ या पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए, शमी पेड़ से जुड़े नियमों को जानें

0
1063
शमी का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए
शमी का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए?

Shami Plant Benefits: शमी का पौधे को भी तुलसी की तरह ही पवित्र माना जाता है। तुलसी की पूजा हर घर में की जाती है। घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन तुलसी के साथ-साथ घर में शमी का पेड़ या छोटा पौधा लगाना भी शुभ होता है।

माना जाता है कि तुलसी के समान ही शमी के पौधे का भी विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। यदि आप भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं तो जल में शमी का फूल या पत्तियों को जरूर डालें। इससे भोलेनाथ तुरंत ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाहा वरदान देते हैं।

शमी का पौधा लगाने के फायदे

घर में शमी का पौधा लगाने से तुलसी के समान ही फल की प्राप्ति होती है। तुलसी की तरह ही शमी का पौधा भी पूजनीय होता है। इसे लगाने के कई फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें -   Astro Tips: शनिवार के 8 उपाय किसी भी व्यक्ति को बना सकता है रंक से राजा

1. शमी का पौधा घर में लगाने से घर में बरकत आती है। घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है और घर के सदस्यों का कष्ट दूर होता है।

2. शमी का पौधा घर में लगाने से घर से संबंधित सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं। यदि आपके घर में वास्तुदोष है और उसका समाधान नहीं हो पा रहा है तो शमी का पौधा जरूर लगाएं।

3. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, घर में शमी का पौधा लगाने से विवाह योग्य लड़का या लड़की की शादी में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है। यदि की घर के किसी सदस्य पर साढ़ेसाती चल रही है तो उसका प्रभाव भी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   शनिवार को लोहा मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है लोहा मिलने से?

जरूर पढ़ें-

शमी का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ होता है?

घर में यदि शमी का पौधा लगाना हो तो हमेशा शनिवार के दिन भी लगाएं। शनिवार का दिन शमी का पौधा लगाने के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। दशहरे के दिन भी शमी का पेड़ लगा सकते हैं। हालांकि इसे घर में लगाने के कुछ नियम भी हैं जिसे जरूर फॉलो करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   सोमवार को बाल कटवाना पड़ सकता है महंगा, न करें यह भूल

यदि घर में शमी का पेड़ लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि शमी का पौधा कभी भी घर के अंदर नहीं लगाएं। इसे हमेशा घर के बालकनी या गार्डन में लगाना चाहिए। यदि आप घर के मुख्य द्वार पर यह पौधा लगा रहे हैं तो हमेशा घर से निकलते वक्त दाहिने तरफ शमी का पेड़ लगाना चाहिए।

यदि शमी का पौधा घर की छत पर लगा रहे हैं तो इसे दक्षिण दिशा में लगाएं। यदि दक्षिण दिशा में लगाना संभव ना हो तो इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि यह ज्यादा दक्षिण दिशा की तरफ ही हो। इस तरह से शमी का पेड़ लगाने से घर में वास्तुदोष दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है।