बिहार चुनाव से पहले 10 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना सदर SDO भी ट्रांसफर

0
76
बिहार चुनाव
बिहार चुनाव से पहले अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर जारी है। विधानसभा चुनाव से सरकार कई अधिकारियों का तबादला कर रही है। सरकार ने 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सभी आईएएस अधिकारियों में 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं। पटना सदर के एसडीओ तनय सुल्तनिया का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

पटना के दानापुर के अनुमण्डल पदाधिकारी तरनजोत सिंह को सीतामढ़ी भेजा गया है। सीतामढ़ी में उन्हें उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। तरनजोत सिंह 2017 बैच के अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें -   Budget 2021 पर बोले तेजस्वी, यह बजट सरकारी संपत्तियों को बेचने की सेल

पटना सदर के तनय सुल्तानिया जोकि 2017 बैच के अधिकारी हैं उन्हें अनुमण्डल पदाधिकारी पद से हटाकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बनाया गया है। तनय की तैनाती दरभंगा में की गई है।

बिहार चुनाव
बिहार के कई अधिकारियों का तबादला

लखीसराय के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार को बनाया गया है। वे 2017 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे बखरी में अनुमण्डल पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें -   जीतनराम मांझी ने चिराग को बताया RJD का एजेंट, रामविलास पर कही बड़ी बात

मुजफ्फपुर के नए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के बनाया गया है। विवेक रंजन 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वो हिलसा के अनुमण्डल पदाधिकारी थे।

मुजफ्फपुर के वर्तमान नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा को दरभंगा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। मनेश 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों को एक ही समान पद पर नियुक्त किया गया है।