महिला दिवस, होली एवं समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस के अवसर कई कार्यक्रम का आयोजन

0
2
समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस
समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस

‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ संगठन ने महिला दिवस और होली के अवसर पर कई राज्यों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, मुंबई, बिहार के पटना, समस्तीपुर, हाजीपुर और अरवल जैसे शहरों में महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सह-संयोजिका एवं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रही हैं। महिलाएं अपने कार्यों से पूरे राष्ट्र में सम्मानित हो रही हैं। चाहे राष्ट्र की सीमा पर चौकसी हो या अंतरिक्ष की यात्रा, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। खेल हो या राजनीति, महिलाएं हर जगह अपनी पहचान बना रही हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र और राज्य सरकारों में मंत्री हो या संसद और विधानमंडल में, महिलाएं हर स्तर पर अपनी भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें -   महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: पटना में होगा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

श्रीमती श्रीवास्तव ने आगे कहा कि यही कारण है कि आज आधी आबादी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवा रही है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी और संघर्ष व त्याग के मार्ग पर भी महिलाएं आगे हैं। आज भी भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूज्यनीय हैं। लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज भी महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं और उनके अस्तित्व के साथ खिलवाड़ सरकार को जल्द से जल्द रोकना चाहिए। महिलाओं के अस्तित्व की रक्षा और समाज में टूट रहे परिवारों को बचाने के लिए हम महिलाओं को हर हाल में आगे आकर सड़क से संसद तक संघर्ष करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   बाल संरक्षण मुद्दे पर आयोजियत जिला स्तरीय संवेदीकरण, सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस
समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस

इस अवसर पर पटना से आई नीरू सिंह ने सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने आपस में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और लोकगीत गाकर इस त्योहार का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन

  • पटना में कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक ने की, जबकि संचालन अनीता मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया।
  • समस्तीपुर जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका चांदनी नेकिया ने की, संचालन सोमी कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूनम देवी ने किया।
  • हाजीपुर में संचालन सुधा श्रीवास्तव ने किया।
  • अरवल में जूनस देवी ने संचालन किया।
  • झारखंड में आयुषी श्रीवास्तव ने संचालन किया।
  • पश्चिम बंगाल में गीता वर्मा ने संचालन किया।
  • कर्नाटक में सुमन पटवारी ने संचालन किया।
  • मुंबई में सीमा मिश्रा ने संचालन किया।
यह भी पढ़ें -   अजित शर्मा ने भागलपुर में बेटी नेहा के साथ किया रोड शो, उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ

इस कार्यक्रम में पूनम, अनीता, रमिता, रेखा, मंजू, मीना, शशि कला, शांति, प्रमिला, गीता, अनीता सिंहा, रीता, अदिति, पल्लवी, संगीता दुबे, सरिता सिंह, नीलम झा, राखी सिंह, किरण ठाकुर, सुनैना ठाकुर, चुन्नी देवी, संजू देवी, रोमी, संगीता तिवारी, अनीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी मिश्र, मीना श्रीवास्तव, बिना श्रीवास्तव, अनु देवी और मिनता समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

समस्तीपुर में बच्चों के लिए विशेष आयोजन

समस्तीपुर में बच्चों के बीच पेंटिंग, डांस और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खुशी कर्ण, निशा झा और गुनगुन कर्ण को पुरस्कृत किया गया।