समस्तीपुर में समर्थ नारी समर्थ भारत ने महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के अभियान का किया आगाज

0
283
समर्थ नारी समर्थ भारत

आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में न केवल पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं वरन्, एक नया इतिहास भी रच रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में “समर्थ नारी, समर्थ भारत” के तत्वाधान में आज समस्तीपुर में संस्था की ओर से महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिये उनके द्वारा तैयार खाद्य सामग्री का प्रदर्शनी लगा। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्षता चांदनी प्रिया ने की।

संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका व बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने समस्तीपुर के कल्याणपुर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं के द्वारा बनाये गए पापड़, आचार, बड़ी-अदौरी, सेबईयां का अवलोकन किया और प्रत्येक जिले में इसके निर्माण की ट्रेनिंग देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कार्य करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -   अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का और प्रदेश अध्यक्ष का हुआ अभिनन्दन समारोह समारोह

समर्थ नारी समर्थ भारत

महिलाओं के द्वारा निर्मित वस्तुओं का बाजार अपने जिले में ही है। संस्था महिलाओं के बीच जज्बा, हिम्मत,काम करने का जोश से आज की महिलाएं न केबल अपना योगदान घर चलाने में दे रही हैं बल्कि बाजार की जरूरत और पहचान बन रही हैं। आज मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए ऐसी महिला मॉडल व प्रेरणाश्रोत भी बन चुकी है।

जिला अध्यक्ष चांदनी प्रिया ने कहा कि कोविड के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित तो महिलाएं ही हुईं। परिवार चलाने की चुनौती के बीच हम महिला जहाँ एक ओर खुद इतिहास लिख रहे हैं, तो दूसरी ओर महिलाएं भविष्य निर्माण में भी मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -   संस्कार भारती, बिहार प्रदेश की साधारण सभा हुई आयोजित, सांस्कृतिक समूह का हुआ गठन

इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। जिसमें ललीता, ममता सिंह, रेखा, मंचन, निर्मला, प्रीति, बिभा, लालपरी, रिंकू, संजू, माधुरी, सुमित्रा, सुधा, रेणु, सोनी, सुनीता, तारा, विमला, रचना, राजकुमारी, सिंधु, विनीता, पूनम, उर्मिला, कविता, शिला, माया, मंजू, गीता, सुशीला प्रमुख थी।