Home Bihar News सुशांत केस -‘औकत’ वाले बयान पर बिहार के डीजीपी ने दी सफाई,...

सुशांत केस -‘औकत’ वाले बयान पर बिहार के डीजीपी ने दी सफाई, कही ये बात

0
51
सुशांत केस
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे
- Advertisement -

पटना। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Bihar DGP Gupteshwar Pandey) ने सुशांत केस मामले में रिया चक्रवर्ती पर अपने बयान ‘औकात’ पर सफाई दी है। बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद बिहार डीजीपी ने कहा कि औकात का अंग्रेजी में मतलब कद से है।

उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती का कद नहीं है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई कमेंट कर सके। डीजीपी ने कहा कि उसे नहीं भूलना चाहिए कि वह सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajpoot Case) की नामजद आरोपी है। जो केस पहले मेरे पास था अब वह सीबीआई के पास है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   बिहार में डोमिसाइल नीति होगी लागू: स्थानीय युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता

सुशांत केस में बिहार सीएम पर बेबुनियाद टिप्पणी आपत्तिजनक

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक नेता बिहार के सीएम पर टिप्पणी करता है तो मैं इस पर टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं। लेकिन अगर कोई आरोपी बिहार के सीएम पर कुछ बेबुनियाद टिप्पणी करता है तो यह आपत्तिजनक है। रिया चक्रवर्ती की टिप्पणी अनुचित थी उसे अपनी लड़ाई कानूनी रूप से लड़नी चाहिए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई को केस सौंपे जाने के बाद रिया चक्रवर्ती द्वारा सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने की।

यह भी पढ़ें -   बच्चों का बाल दरबार में शामिल बच्चों को बैग, टी शर्ट और कैप दिया गया

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के इस बयान पर कई लोगों ने समर्थन किया तो कई लोगों ने ट्रोल भी किया।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें