Home Bihar Politics एनडीए में दो फार – LJP ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट पर...

एनडीए में दो फार – LJP ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट पर लगाया मुहर

0
217
एनडीए
एलजेपी नेता चिराग पासवान
- Advertisement -

पटना। एनडीए की सहयोगी दल एलजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट पर मुहर लगा दिया है। चुनाव से पहले ही बिहार में एनडीए में यह बिखराव देखने को मिला है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

एलजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने 143 सीटों पर एलजेपी उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से 143 सीटों पर अपना उम्मीदवार तय कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लोजपा, आरजेडी उम्मीदवार भी फंसे

एलजेपी का नारा – ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’

एलजेपी के सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान बिहार में चुनाव ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के नारे के साथ लड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया था।

सीटों के बंटवारे के संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के बाद से ही माना जा रहा था कि एनडीए से चिराग पासवान अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   RJD संसदीय बोर्ड में हुआ फैसला, पहले चरण में 41 उम्मीदवारों के नाम तय

चिराग पासवान के फैसले से पार्टी के नेता खुश नहीं

हालांकि चिराग पासवान के ही पार्टी के कुछ नेता एनडीए से अलग होने की बात से खुश नहीं है। लेकिन इससे बावजूद पार्टी ने 143 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी। सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि चिराग पासवान पार्टी के लिए जितनी सीटों की मांग कर रहे थे, भारतीय जनता पार्टी उतनी सीटों पर बातचीत करने को तैयार नहीं थी।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें