Home Vaastu Aastha नमक का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ? जानें क्या है शास्त्रों...

नमक का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ? जानें क्या है शास्त्रों में मान्यता

यदि आपके हाथ से किसी कारणवश नमक गिर गया है तो यह एक अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि नमक गिराने से फल (Namak Girne ka Phal) भोगना पड़ता है। अगले जन्म में नमक को पलकों या जीभ से उठाना पड़ता है।

0
2546
नमक का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ
नमक का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ
- Advertisement -

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में नमक (Salt) को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला तत्व भी माना जाता है। कई लोग घर की बुरी नजर उतारने या नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए नमक का उपयोग करते हैं। इसी कारण से नमक को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

नमक का इस्तेमाल भारतीय घरों में खाने में किया जाता है। कई बार नमक का इस्तेमाल करते समय यह हाथ से गिर जाता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि Namak ka Jameen par Girna शुभ होता है या अशुभ? इस लेख में आज हमलोग जानेंगे कि नमक का जमीन पर गिरना शुभ होता है या अशुभ?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   घर में रसोई घर की सही दिशा कर देगी मालामाल, जानें कहां बनवाना चाहिए?

नमक कितने प्रकार के होते हैं?

नमक दो प्रकार का होता है। ऐक सेंधा नमक (Sendha Namak) और दूसरा साधारण नमक (Sadharan Namak)। सेंधा नमक को पवित्र माना जाता है। पुराणों में कहा गया है कि मनुष्य को सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। हालांकि लोग आजकल साधारण नमक (Normal Salt) का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

नमक ज्यादातर समुद्र से निकाला जाता है। लेकिन जमीन के नीचे से भी नमक को निकाला जाता है। समुद्र का जल नमक की वजह से ही खारा होता है। नमक से जुड़े कई शकुन-अपशकुन शास्त्रों में मिलता है।

जमीन पर नमक गिरना

शास्त्रों में कहा गया है कि यदि नमक जमीन पर गिर जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में कलह, विवाद और धन हानि हो सकती है। नमक गिरना लक्ष्मीजी के नाराज होने का संकेत भी माना जाता है। इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि आपके हाथ से किसी कारणवश नमक गिर गया है तो यह एक अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि नमक गिराने से फल भोगना ही पड़ता है। अगले जन्म में नमक को पलकों या जीभ से उठाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   सपने में समुद्र और नदी देखना देता है धनलाभ का संकेत? जानें

हाथ से नमक गिरना

नमक का हाथ से गिरना या जमीन पर गिरना कमजोर शुक्र और चंद्रमा का संकेत होता है। यदि आपके हाथ से नमक गिर जाए तो आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका अपमान होने का भी संकेत देता है नमक का जमीन पर गिरना। इसलिए यदि गलती से भी नमक हाथ से गिर जाए तो सावधान रहें और हर काम को सावधानीपूर्वक करें।

नमक गिरने पर उपाय

यदि गलती से नमक गिर जाए तो कुछ उपाय करके अशुभता को दूर किया जा सकता है। इस उपायों को करने से हाथ से नमक गिरने का प्रभाव कम होता है।

  • गिरे हुए नमक को झाड़ू से साफ करके तुरंत बाहर फेंक दें।
  • उस स्थान पर गंगाजल छिड़कें ताकि नकारात्मकता खत्म हो जाए।
  • लक्ष्मीजी की आराधना करें और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
यह भी पढ़ें -   Sapne me Laddu Gopal Dekhna - सपने में दिखे लड्डू गोपाल तो मिलते हैं ये संकेत, जानिए

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के जानकार से संपर्क करें।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें