घर में चींटियाँ का निकलना होता है शुभ, होती है आपार धनवर्षा

0
691
घर में चींटियाँ निकलना शुभ या अशुभ
घर में चींटियाँ निकलना शुभ या अशुभ

सभी घरों में चींटियाँ अमूमन होती ही हैं। घरों में चींटियों का निकलना आम बात होती है। कहीं पर भी मीठी चीजें होने पर चींटियाँ अक्सर निकलने लगती है। इसे कई लोगों एक साधारण बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह चींटियां कई तरह की शुभ और अशुभ संकेत देती हैं। घर में चींटियों का निकलने का संबंध व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से होती है।

घर में चींटियों का निकलना शुभ या अशुभ

घर में अगर लाल चींटी निकलती है तो यह अशुभ होता है। इससे घर में बड़े नुकसान होने की आशंका रहती है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि घर में काली चींटियाँ अगर समूह में चलती हुए दिखाई दे तो इससे घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Laddu Gopal Dekhna - सपने में दिखे लड्डू गोपाल तो मिलते हैं ये संकेत, जानिए

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर घर में चावल से भरे बर्तन से चींटी निकलती है तो यह शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में घर में धन वृद्धि का योग है। इससे आर्थिक स्थिति ठीक होने का संकेत मिलता है।

यदि घर की छत से चींटियाँ निकलती हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका संकेत होता है कि जल्द ही आपको धन की, संपत्ति की या फिर भौतिक चीजों का फायदा होने वाला है।

लाल चींटियाँ अगर घर में निकलती हैं या फिर बाहर से घर में आती है तो यह अशुभ होता है। यह भविष्य में होने वाले वाद-विवाद, धन के अपव्यय होने का संकेत की ओर इशारा करता है। घर से लाल चींटियों को बाहर निकालने के लिए आटे में चीनी मिलाकर बाहर रख दें। लाल चींटियों से छुटकारा मिल जाएगा।

यदि घर में काली चींटियाँ बहुत ज्यादा की संख्या में निकले तो यह अशुभ संकेत होता है। काली चींटियों की संख्या कम हो तो यह शुभ होता है। इसलिए ज्यादा की संख्या में काली चींटी निकले तो उसे घर से जल्द ही बाहर निकाल दें और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना चाहिए।