Somwar Vrat: सोमवारी व्रत में किन बातों का परहेज करना चाहिए? जानिए जरूरी नियम

0
10
Somwar Vrat
Somwar Vrat
- Advertisement -

Somwar Vrat: सावन के महीने में आने वाले सोमवारी व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव की आराधना करके उनकी कृपा पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन शिवजी की कृपा पाने के लिए केवल पूजा करना ही काफी नहीं होता। व्रत में कुछ नियमों और परहेजों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि सोमवारी व्रत में किन बातों से परहेज करना चाहिए?

सोमवारी व्रत में इन बातों से करें परहेज

🔸 मांस-मदिरा का सेवन न करें
Somwar Vrat करने वाले भक्तों को मांस, शराब, सिगरेट और तंबाकू जैसे तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सावन के महीने में और खासतौर पर व्रत के दिन इन चीजों के बारे में सोचना भी वर्जित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   पीरियड में गुरुवार का व्रत करें या नहीं, व्रत करने का फल मिलता है या नहीं

🔸 लहसुन और प्याज से दूरी बनाए रखें
जो लोग सावन में सोमवारी व्रत करते हैं उन्हें व्रत के दिन या पूरी सावन महीने में सात्विक आहार लेना चाहिए और व्रत के दिन लहसुन-प्याज का उपयोग नहीं करना चाहिए।

🔸 क्रोध और झूठ बोलने से बचें
Somwar Vrat में मानसिक संयम भी जरूरी होता है। मानसिक संयम रखने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है। किसी दूसरे पर गुस्सा करना, झूठ बोलना और किसी की बुराई करना व्रत की पवित्रता को खत्म कर सकता है।

🔸 बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचें
धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवारी व्रत के दिन शरीर के किसी अंग को काटना नहीं चाहिए। सोमवारी व्रत में बाल काटना, नाखून काटना आदि भी वर्जित होता है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Ullu Dekhna: सपने में उल्लू देखने का मतलब, जानें इसके संकेत और प्रभाव

🔸 दिन में सोने से बचें
कई लोगों की आदत होती है दिन में सोने की। आम दिनों में भी दिन के वक्त नहीं सोना चाहिए। खासकर व्रत करने वाले व्यक्ति को दिन में बिलकुल नहीं सोना चाहिए। इससे पुण्य का फल कम हो जाता है।

🔸 शिव पूजा अधूरी न छोड़ें
अगर व्रत कर रहे हैं तो शिवलिंग पर जल चढ़ाना, बेलपत्र अर्पित करना और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करें। किसी भी कारण वश शिव पूजा को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। इससे व्रत खंडित होता है और नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सपने में मछली देखना (Sapne me Fish Dekhna) शुभ होता है या अशुभ, जानें

Somwar Vrat में क्या करें?

  • फलाहार लें जैसे – फल, दूध, साबूदाना, मखाना आदि।
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • बेलपत्र, जल, दूध, दही, शहद से शिव अभिषेक करें।
  • किसी भूखे को भोजन कराना शुभ माना जाता है।
- Advertisement -