Lalu Yadav Health – राजद सुप्रीमो की हालत गंभीर, किडनी में दिक्कत, इलाज जारी

0
225
Lalu Yadav health
Lalu Prasad Yadav health
- Advertisement -

Bihar News Hindi – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत (Lalu Prasad Yadav Health) ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए राँची से दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी में दिक्कत है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की किडनी कम काम कर रही है। दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) लालू प्रसाद यादव से मिलने भोला यादव गए थे।

दिल्ली एम्स में बीमार लालू यादव के पास उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती हैं। लालू यादव की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्होंने रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी किया। बताया जा रहा है कि लंग्स में पानी भर गया है। उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि हुई है। सत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की किडनी मात्र 25 फीसदी ही काम कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   बिहार विधानसभा चुनाव - भाजपा-जदयू बराबर सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लोजपा बाहर

बता दें कि लालू यादव के हृदय का ऑपरेशन पहले हो चुका है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। राँची में लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में लगातार दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राँची से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया।

लालू यादव के बीमारी के बारे में पूछे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि अब हम लालू यादव के स्वास्थ्य (Lalu Prasad Yadav Health) की जानकारी नहीं लेते हैं। अखबार के जरिए सूचना मिल जाती है। हालांकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द स्वस्थ हों। रविवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती (Karpuri Thakur) समारोह के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा, ‘मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं।’

यह भी पढ़ें -   समर्थ नारी समर्थ भारत राष्ट्र एवं राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं - माया श्रीवास्तव

तेजस्वी पर साधा निशाना

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो हम फोन करके भी उनका हालचाल लेते थे, लेकिन उनका जो ख्याल रखता था, वह क्या-क्या बोलने लगा था। तबसे हमने भी सोच लिया कि अब हम जानकारी नहीं लेंगे। अखबार से ही जानकारी मिल जाती है। हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द स्वस्थ हों।

- Advertisement -