खेसारी लाल यादव के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, Khesari Songs

0
862
खेसारी लाल यादव गाना
खेसारी लाल यादव गाना
- Advertisement -

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दर्शक खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Song) यूट्यूब पर आते ही लोकप्रिय हो जाता है। खेसारी लाल यादव अपने हर नए वीडियो सॉन्ग से भोजपुरी इंडस्ट्री में जमकर धमाल मचाते हैं। उनके गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।

खेसारी लाल यादव का ही एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में खेसारी के अपोजिट हैं भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। दोनों का डांस और एक्टिंग इस गाने में बेहतरीन है। इस गाने को अबतक 180 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   राजू श्रीवास्तव की पत्नी का क्या नाम है? उनके कितने बच्चे हैं?

गाने के बोल हैं – मरद अभी बच्चा बा। इस गाने को 3 लाख ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। गाने के बोल लिखे हैं पवन पांडे ने। मरद अभी बच्चा बा गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है मधुकर आनंद ने।

यह भी पढ़ें -   Khesari Lal Yadav यह Video हुआ वायरल, देखें मजेदार वीडियो

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema Industry) में पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्म जगत का स्टार बना दिया था।

खेसारी गायकी के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। वे अपनी गायकी और ठेठ देहाती भाषा के लिए जाने जाते हैं। अपने गानों में वे इसी ठेठ भाषा का इस्तेमाल करते हैं। खेसारी लाल यादव एक्टर, गायक और नृतक भी हैं। भोजपुरी सिनेमा में वे ज्यादातर फिल्में एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ करते हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   Shilpi Raj का MMS YouTube, Telegram पर Viral: अब सिंगर ने कही यह बात
- Advertisement -