Home Entertainment निरहुआ की पत्नी कौन है? जानें Dinesh Lal Yadav की Real Wife...

निरहुआ की पत्नी कौन है? जानें Dinesh Lal Yadav की Real Wife का नाम

0
10239
निरहुआ की पत्नी
निरहुआ की पत्नी का नाम
- Advertisement -

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। वे कभी-कभार अपने गांव आते हैं। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उनकी पत्नी नहीं है। Dinesh Lal Yadav की पत्नी का नाम मंशा देवी है। निरहुआ की शादी साल 2000 में ही हो गई थी।

निरहुआ की रियल वाइफ मंशा देवी है न कि आम्रपाली दुबे। लेकिन लोग अक्सर आम्रपाली दुबे और पाखी हेगड़े को ही निरहुआ की पत्नी मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से भी उनके प्रशंसक जानते हैं। निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   राजू श्रीवास्तव की पत्नी का क्या नाम है? उनके कितने बच्चे हैं?

दिनेश लाल यादव की ज्यादातर फिल्में पारिवारिक होती है। ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ के अपोजिट आम्रपाली दुबे ने ही काम किया है। निरहुआ सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव ने बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। वे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

Dinesh Lal Yadav की Wife मंशा देवी का फोटो

निरहुआ की पत्नी
निरहुआ की पत्नी मंशा देवी

निरहुआ ने साल 2009 में भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। उसके बाद निरहुआ ने फिल्म परिवार, बिदेसिया और शिवा जैसी फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में दिनेश लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े ने काम किया था।

यह भी पढ़ें -   "लव किया तो दहेज कैसा": निरहुआ-आम्रपाली का नया गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम

आम्रपाली दुबे ने 2015 में दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में काम किया था। यह फिल्म आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी। निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे ने फिर कभी पीछे मुड़ नहीं देखा।

बता दें कि दिनेश लाल यादव की पत्नी मंशा देवी है। दिनेश लाल यादव के दो बेटे हैं। एक का नाम आदित्य और दूसरे का नाम अमित है। लेकिन निरहुआ की पत्नी लाइम लाइट से हमेशा दूर रहती हैं, जिसकी वजह से उनके बारे में कोई नहीं जानता और आम्रपाली दुबे को ही दिनेश लाल यादव की पत्नी मानते हैं।

यह भी पढ़ें -   Shilpi Raj का MMS Video अब Telegram पर भी हुआ अपलोड, इस लिंक को क्लिक कर देखें!
- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें