रघुवंश प्रसाद सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

0
63
रघुवंश प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को अंतिम विदाई दी गई। उन्होंने बिहार सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का पार्थिव शरीर को वैशाली ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को 9:30 बजे पटना स्थित कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास से हाजीपुर-लालगंज बाजार होते हुए वैशाली गढ़ ले जाया गया।

रघुवंश प्रसाद सिंह का पैतृक गांव पानापुर पहेमी (शाहपुर) वैशाली में स्थित है। वहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद बिहार में राजद पार्टी के सबसे कद्दावर नेता थे। अंतिम समय में उनका राजद से मोह भंग हो गया था।

यह भी पढ़ें -   जदयू-लोजपा में आर-पार, सीएम नीतीश को बताया कृपा पर बने मुख्यमंत्री

रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन से पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजद पार्टी और पार्टी से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि लालू प्रसाद ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था। उन्हें लगातार मनाने की कोशिशें हो रही थी। बताया गया है कि वे रामा सिंह के पार्टी में एंट्री की कोशिशों से नाराज चल रहे थे। वे लालू यादव के बहुत ही करीबी थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आईसीयू में भर्ती थे। बताया गया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन वे जिंदगी से जंग हार गए और उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया था।

यह भी पढ़ें -   घर में रसोई घर की सही दिशा कर देगी मालामाल, जानें कहां बनवाना चाहिए?

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।