Home Vaastu Aastha सपने में गाय देखना – जानें सपने में गाय देखने का क्या...

सपने में गाय देखना – जानें सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है

0
1038
सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ
सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ
- Advertisement -

कई लोगों को सपने में गाय दिखाई देती है। सपने में गाय देखना शुभ माना जाता है। सपने में गाय को अक्सर अलग-अलग स्थितियों में आपने देखा होगा। सपने में गाय आपके साथ खेल रही है या आप गाय के साथ खेल रहे हैं। दोनों की स्थितियों में अलग-अलग मतलब हो सकता है।

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय कई रूपों में लाभदायक होती है। गाय का दूध, गाय का गोबर इत्यादि को प्रयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   रविवार को क्या खरीदना चाहिए? खरीदने से पहले जानें यह नियम

सपने में गाय देखना – Cow See in Dream

सपने में गाय को देखना शुभ माना गया है। कई लोग सोचते हैं कि अगर कहीं जाते समय सामने गाय आ जाए तो यह शुभ होता है। उसी तरह से सपने में गाय आना भी शुभ होता है। सपने में गाय देखने का मतलब है कि आपको काम-धंधे में फायदा होने वाला है।

अगर आपने कोई काम शुरू किया है तो उसमें आपको तरक्की मिलने वाली है। गाय को वैसे ही सबसे शुभ माना जाता है। गाय को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। गाय को भोजन खिलाना और गाय को पालना पुण्य का काम माना गया है।

यह भी पढ़ें -   गाड़ी खरीदने के लिए कौन सा दिन अच्छा होता है? जानिए शुभ दिन

कई लोग काली चीजों को अशुभता का प्रतीक मानते हैं। कई देशों में भी ऐसा माना जाता है। लेकिन सपने में काली गाय देखने का मतलब उलटा होता है। यदि सपने में काली गाय दिखती है तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। आपका काम अच्छा होगा और परिवार में शांति रहेगी।

सपने में गाय को बछड़े का साथ में देखने का मतलब भी शुभ  होता है। सपने में गाय के साथ बछड़ा देखने का मतलब है कि आपको व्यापार-धंधे में फायदा होगा। व्यापार अच्छा चलेगा तो आपके घरों में खुशियाँ होंगी और आपको धन का लाभ भी होगा।

यह भी पढ़ें -   सपने में स्त्री को इस रूप में देखना होता है शुभ, धन-धान्य की होती है वृद्धि

नोट – यह जानकारी जनसामान्य की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर दी गई है। बिहार न्यूज हिंदी इसपर दावा नहीं करता।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें