जमीन पर तेल गिरने का मतलब, तेल गिरने से होती है इस प्रकार की हानि

जमीन पर तेल गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि गलती से भी तेल जमीन पर गिरा है तो यह घर में दरिद्रता आने का संकेत है।

0
4079
जमीन पर तेल गिरना
जमीन पर तेल गिरने का मतलब
- Advertisement -

जमीन पर तेल गिरने के कई मतलब होते हैं। जमीन पर तेल गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि हम लोग रसोई घर में काम कर रहे होते हैं और अचानक हाथ से तेल नीचे गिर जाता है। तेल नीचे भले ही गलती से गिरता हो, लेकिन यह अशुभ होता है। जमीन पर तेल गिरने का मतलब है कि आपका बुरा समय आने वाला है।

तेल गिरने से होती है यह हानि

हमारे घरों में सरसों के तेल का महत्व बहुत अधिक है। खाना बनाने से लेकर बालों में लगाने तक इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा सरसों तेल का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने और हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में सरसों तेल बहुत ही मददगार होता है। जानें- नमक का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ? जानें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   यदि आपके दीपक में भी बनता है फूल तो जानें इसका असली मतलब?

सरसों तेल का इस्तेमाल कई धार्मिक कार्यों में भी होता है। ईश्वर की पूजा और दीप दान में घी या सरसों का तेल का उपयोग किया जाता है। घर में सुबह शाम जलाए जाने वाले दिए में भी सरसों तेल का उपयोग किया जाता है। घर में परेशानियों को खत्म करने के लिए शाम के समय पूजा घर में सरसों तेल का दीपक जलाया जाता है।

इसलिए सरसों तेल का महत्व इतना अधिक है कि जमीन पर तेल का गिरना अशुभ माना जाता है। सरसों तेल को शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव न्यायप्रिय देव हैं और वह व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि यदि जमीन पर सरसों तेल गिर गया है तो आपके काम में बाधाएं आने वाली हैं। आपके जीवन में और घर में धन हानि का संकेत है।

यह भी पढ़ें -   Raksha Bandhan 2025: इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन

जमीन पर तेल गिरने पर क्या करें?

यदि गलती से जमीन पर तेल गिर गया है तो उसे उठाकर उसी बर्तन में नहीं रखें, जिस बर्तन से तेल गिरा हो। इसके साथ ही गिरे हुए तेल का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप गिरे हुए तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके कई काम रूक जाते हैं या उसमें बाधाएं आने लगती है।

जमीन पर गिरा हुआ तेल का इस्तेमाल करने से घर में गरीबी आती है। इसलिए यदि कभी गलती से सरसों तेल गिर जाए तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं करें। ऐसा करने से दरिद्रता जल्द ही आपके घर में दस्तक देने लगेगी।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं, जानिए किस यात्रा शुभ होता है?

जमीन पर तेल गिरने से बाद उसे किसी बर्तन में उठा लें और रोटी पर लगाकर किसी जानवर को खिला दें। ऐसा करने से आपके ऊपर तेल गिरने के बाद लगे दोष खत्म हो जाते हैं। घर के किसी सदस्य पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

- Advertisement -